
पुण्यतिथि के अवसर पर पौधारोपण करना एक बहुत ही सार्थक और पर्यावरण के प्रति जागरूक कार्य है – आहान जैन सैनानी
सिरोंज। वरिष्ठ शिक्षाविद,समाजसेवी स्व निर्मल कुमार जैन सैनानी की 18 वी पुण्यतिथि के अवसर पर अनेकों कार्यक्रम आयोजित किए गए। सैनानी परिवार द्वारा सुबह दिगम्बर जैन बडा मंदिर में शांतिधारा अभिषेक के बाद शांतिनाथ विधान किया गया। तो वही दोपहर में भगताम्बर पाठ का आयोजन किया गया। साथ ही गरीब बस्तियों में पहुचकर गरीबों को भोजन वितरण किया। साथ ही नगर के आरोन रोड स्थित संत सुधा सागर गौशाला में गायो को चारो व हरी सब्जियो खिलाई गई। इसी के साथ सर्वोदय हायर सेकेण्ड्री स्कूल के संस्थापक स्व निर्मल कुमार जैन सैनानी की स्मृति में स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया और स्कूल के बच्चों को मिठाई का वितरण किया गया। इस मौके पर श्रीमति चैना रानी जैन,वरिष्ठ समाजसेवी राज कुमार जैन गुरधानी,श्रीमति सुधा जैन गुरधानी,सुनिल जैन गुरधानी,श्रीमति मीना जैन गुरधानी,राजीव जैन सैनानी,श्रीमति नम्रता जैन सैनानी,सुबोध जैन,श्रीमति मंजू जैन,श्रीमति अल्का अनिल जैन,जिनी जैन,आहान जैन सैनानी आदि मौजूद रहें।
पौधरोपण पर्यावरण के प्रति जागरूक कार्य – सर्वोदय हायर सेकेण्ड्री स्कूल में पौधारोपण के दौरान युवा समाजसेवी आहान जैन ने कहा कि आज मेरे दादा जी की 18वी पुण्यतिथि के अवसर पर मेरे द्वारा स्कूल परिसर में पौधारोपण किया गया। उन्होने कहा कि पुण्यतिथि के अवसर पर पौधारोपण करना एक बहुत ही सार्थक और पर्यावरण के प्रति जागरूक कार्य है। यह न केवल दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि देने का एक तरीका है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान देता है। पौधारोपण मानव जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। यह न केवल पर्यावरण को शुद्ध रखता है, बल्कि हमें फल, फूल, लकड़ी और अन्य आवश्यक वस्तुएं भी प्रदान करता है। पौधारोपण से जलवायु परिवर्तन को नियंत्रित करने, मिट्टी के कटाव को रोकने और जल संरक्षण में भी मदद मिलती है।



