Skip to main content

Aaj Tak24x7

ग्रामीणों की सतर्कता से पकड़ा गया चोर, बिजली के खंभे से बांधकर की पिटाईस्थान – ग्राम लोहाना, बड़नगर

संजय आचार्य

बड़नगर तहसील के ग्राम लोहाना में शनिवार देर रात लगभग 1 बजे चोरी की नियत से एक मकान में घुसे चार चोरों में से एक को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। घटना के दौरान तीन अन्य चोर अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गए।

ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को बिजली के खंभे से बांध दिया और उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी चोर को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस द्वारा उससे पूछताछ की जा रही है, ताकि उसके फरार साथियों का पता लगाया जा सके।पुलिस ने मामले की जांच प्रारंभ कर दी है


aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in