
नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी वर्गों को जागरूक करने का ग्वालियर पुलिस द्वारा किया जा रहा सार्थक प्रयास
जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक किया गया।
जिले के समस् थानों में चलाया गया नशा मुक्ति जागरूकता के तहत हस्ताक्षर अभियान और लोगां ने हस्ताक्षर कर लिया नशा मुक्ति का लिया संकल्प।
ग्वालियरः 26.07.2025- मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल के निर्देशानुसार संपूर्ण मध्यप्रदेश में दिनांक 15.07.2025 से 30.07.2025 तक 15 दिवसीय “नशे से दूरी है जरूरी“ जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उक्त अभियान के तहत आज दिनांक 26.07.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ग्वालियर श्री धर्मवीर सिंह(भापुसे) के निर्देश पर तथा अति. पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण लालचंदानी(भापुसे) के मार्गदर्शन में जिले के थाना क्षेत्रों में जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया और सार्वजनिक स्थानों पर नशा मुक्ति जागरूकता हेतु हस्ताक्षर अभियान भी चलाया गया।
आज नशा मुक्ति अभियान “नशा से दूरी है जरूरी“ जागरूकता कार्यक्रम के तहत थाना जनकगंज पुलिस से सहायक उप निरीक्षक विजय राजपूत तथा पुलिस स्टाफ द्वारा अनाज मण्डी लक्ष्मीगंज, संजय नगर में जाकर नशा मुक्ति हेतु आमजन को जागरूक किया गया तथा उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति संबंधी हेल्पलाइन नंबर भी नोट कराए गये और नशा मुक्ति संबंधी पम्पलेट वितरित किये गये। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा नशा की प्रवृति से समाज पर पड़ने वाले प्रभावों और नशे के कारण होने वाले संभावित खतरों के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई और उन्हें नशा मुक्त ग्वालियर जिला बनाने हेतु संकल्पबद्ध करते हुए नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई।
आज दिनांक 26.07.2025 को नशा मुक्ति अभियान “नशा से दूरी है जरूरी“ के अंतर्गत थाना माधौगंज पुलिस द्वारा गाढवे की गोठ में जाकर व्यापारी वर्ग को नशा मुक्ति हेतु जागरूक किया एवं लोगों को नशा मुक्त ग्वालियर जिला बनाने हेतु शपथ दिलाई। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित व्यापारियों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया तथा उन्हें बताया कि नशा न केवल शारीरिक बल्कि आर्थिक, सामाजिक व मानसिक हानि भी पहुंचाता है, इसलिये इससे हमेशा दूर रहें व अपने परिजन व दोस्तों को भी इससे बचकर रहने के लिये प्रेरित करें, साथ ही कहा कि, इस सामाजिक बुराई को खत्म करने के पुलिस के प्रयासों में सहभागी बने।
थाना हस्तिनापुर क्षेत्र में आज नशा मुक्ति अभियान “नशा से दूरी है जरूरी“ के अंतर्गत ग्राम जखारा में थाना प्रभारी हस्तिनापुर उप निरी. राजकुमार राजावत द्वारा ग्राम वासियों को नशा मुक्ति के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया एवं नशा जागरूकता पर बनी शॉर्ट फिल्म भी दिखाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को नशा मुक्त ग्वालियर जिला बनाने हेतु शपथ दिलाई। इसी प्रकार हस्तिनापुर पुलिस द्वारा ग्राम मोहम्मदपुर एवं कृपालपुर में भर लोगों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया गया और शपथ दिलाई गई।
थाना करहिया में ‘‘नशें से दूरी हैं ज़रूरी’’ अभियान के तहत आज दिनांक 26.07.25 को पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाया जा रहा नशा मुक्ति हेतु विशेष अभियान में थाना प्रभारी करहिया देवेंद्र लोधी, सउनि कप्तान सिंह एवं थाना स्टाफ करहिया द्वारा ग्राम करहिया के व्यापारी वर्ग के सहयोग से करहिया बाजार एवं सामाजिक स्थानों पर आमजनों के साथ नशा मुक्ति पेंपलेट बांट कर एवं पोस्टर दिखा कर नशा विरोधी जनसंवाद कर लोगों को जागरूक किया गया। इस इवसर पर सभी ग्रामीणजनों को नशा मुक्ति हेतु समझाइश दी और उन्हे नशे में गाड़ी ना चलाने की समझाइश दी और गुटखा बीड़ी सिगरेट से बच्चों को दूर रखने एवं ग्राम में बिक्री न करने हेतु समझाइश दी गई तथा सभी ग्रामीणों को अपने आसपास के लोगों को नशा मुक्ति अभियान के संबंध में बताने हेतु समझाइश दी तथा जागरूकता की शपथ दिलाई।
थाना झांसीरोड में आज दिनांक 26.07.2025 को नशा मुक्ति अभियान “नशा से दूरी है जरूरी“ के अंतर्गत थाना झांसीरोड से उप निरीक्षक प्रकाश चंद्र चौहान एवं थाना स्टाफ द्वारा नाका चंद्रवदनी बाजार ग्वालियर में जाकर विभिन्न स्थानों पर नशा मुक्ति हेतु लोगो को जागरूक किया एवं नशा से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में बताया एवं नशा मुक्ति हेतु उठाए जाने वाले आवश्यक कदम के बारे में बताया लोगों का हेल्पलाइन नंबर नोट कराई, एवं नशा मुक्ति हेतु शपथ दिलाई।
थाना सिरोल में आज दिनांक 26/07/2025 को “नशे से दूरी है जरूरी “जन जागरुकता अभियान के अन्तर्गत शासकीय अनुसूचित जाति, जनजाति छात्रावास सिरोल की छात्राओं को नशे के संबंध में जागरूक किया गया, हेल्पलाइन नंबर के बारे में बताया,शपथ दिलवाई गई तथा कैप बांटी गई , इस दौरान थाना सिरोल से उपनिरीक्षक मधु बंसल व स्टाफ उपस्थित रहा।
इसी प्रकार ग्वालियर जिले के अन्य थाना क्षेत्र में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाकर आमजनों को नशे के प्रति जागरूक किया गया और जागरूकता बैनर लेकर और शपथ पत्रों के माध्यम से यह संदेश दिया कि वह स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे तथा नशा मुक्ति हेतु जागरूकता अभियान भी चलाया गया।



