ग्वालियर 27 जुलाई :- मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री बालेंदु शुक्ला ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को एक पत्र भेजकर मध्य प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ राजनेता डॉक्टर गोविंद सिंह को अज्ञात आरोपी द्वारा मोबाइल फोन पर जिस तरह से हत्या करने की धमकी दी है वह एक चिंताजनक विषय है उन्होंने उस मोबाइल के ऑडियो को सुना जिससे यह सिद्ध होता है कि आरोपी किसी भी स्तर तक जा सकते हैं प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन को ऐसी धमकियों को हल्के में नहीं लेना चाहिए प्रदेश की पुलिस को ऐसे अज्ञात आरोपी को मोबाइल की डिटेल लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार करना चाहिए जो अभी तक नही किया गया,क्योंकि आज पुलिस के पास इस तरह के आरोपियों तक पहुंचाने के पर्याप्त साधन उपलब्ध हैं ।
प्रदेश के पूर्व मंत्री पंडित बालेंदु शुक्ला ने कहा कि भाजपा सरकार में वरिष्ठ राजनेताओं की सुरक्षा में राजनीतिक विचारधाराओं के विरोध के कारण कहीं ना कहीं ढील दी जा रही है जिससे अपराधी खुलेआम एक वरिष्ठ राजनेता को धमकी दे रहे हैं उन्होंने कहा कि डॉक्टर गोविंद सिंह को अभिलंब पुख्ता सुरक्षा उपलब्ध कराई जानी चाहिए जिस डॉक्टर गोविंद सिंह एवं उनके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना घटित ना हो ।
पूर्व मंत्री पंडित बालेंदु शुक्ला ने कहा कि डॉक्टर गोविंद सिंह ने नौ बार विधानसभा में लहार विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हुऐ अनेक विभागों में मंत्री रहते हुए और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में कार्य करते हुए प्रदेश के एंव ग्वालियर-चंबल संभाग के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है और ग्वालियर चंबल संभाग का नाम रोशन किया है सरकारें आती जाती रहती हैं लेकिन प्रदेश सरकार को ऐसे वरिष्ठ राजनेताओं की सुरक्षा के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर कड़े कदम उठाए जाने चाहिए ।
डॉ गोविंद सिंह को धमकी दिए जाने की निंदा एवं सुरक्षा की मांग करने वालों में मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री लतीफ खान मल्लू श्री प्रेम सिंह कौरव मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रणजीत तोमर जी शहर जिला कांग्रेस पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष, चतुर्भुज धनोरिया जी जिले के प्रवक्ता राजू शर्मा जी राजेश भदौरिया जी घनश्याम राजपूत नगरपाल और शुभम सिकरवार जी रुपेश वर्मा जी श्रीकांत धाकड़ रवि चौखट श्री रवि बंजारा जी आदि शामिल है ।



