महेश्वर कालेश्वर मंदिर के लिए निकली भव्य कावड़ यात्रा, पुष्प वर्षा कर किया स्वागत,

न्यूज़ = आज तक 24*7 चैनल वही जो सत्य दिखाये
रिपोट=संदीप पाटीदार राणा
मोबाईल नंबर = 9584875989 मध्यप्रदेश = जिला – खरगोंन
लोकेशन = धरगांव

धरगांव, स्थानीय प्राचीन नाग नागेश्वर मंदिर धाम से प्रातः 8:00 बजे कालेश्वर मंदिर महेश्वर के लिए ढोल ताशा साउंड सिस्टम आतिशबाजी के साथ कावड़ यात्रा प्रारंभ हुई।
कावड़ यात्रा का सुलगांव फाटे पर खेड़ापति हनुमान मंदिर ट्रस्ट द्वारा नाश्ता एवं आगे श्री संत कृपा मार्बल द्वारा भी स्वल्पाहार कराया आगे स्वामीनारायण मंदिर गेट के समीप दौलत सिंह दरबार, देवेंद्र पाटीदार द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत करते हुए श्रद्धालुओं को चाय की व्यवस्था की गई। कावड़ यात्रा 18 किलोमीटर का पैदल सफर करते हुए महेश्वर पहुंची। महेश्वर के समीप नर्सरी पर अंबिका ग्रुप द्वारा लस्सी एवं अतुल पाटीदार सुलगांव द्वारा श्रद्धालुओं को फलियारी नमकीन का वितरण किया गया। कालेश्वर मंदिर में यात्रा संयोजक मनीष पाटीदार राणा पत्नी मनीषा पाटीदार द्वारा भोलेनाथ का विधि-विधान से जल अभिषेक कर पूजन आरती की गई।
माँ अहिल्या की नगरी महेश्वर में कालेश्वर मंदिर बहुत ही आकर्षक और बहुत ही प्राचीन मंदिर है यह मंदिर माँ नर्मदा के तट पर विराजमान हे इस मंदिर में भगवान शिव से जो भी मन्नत माँगी जाती हे वह पूरी होती हे श्रावण माह में बहुत ही दूर-दूर से पैदल यात्रा कर के कावड़िया आते हे और हर रोज अलग अलग जगह से कावड़िया आते हे मंदिर ट्रस्ट द्वारा सभी कावड़ियो के लिए स्वल्पाहार और चाय की व्यवस्था भी की गई हे भगवान श्री कालेश्वर जी को अलग-अलग स्वरूप से भी सजाया जाता हे कालेश्वर भक्त 1 महिना अपने काम छोड़ कर कावड़ियो की सेवा करते हे
यात्रा में बड़ी संख्या के साथ महिला पुरुषों के साथ बच्चों ने भी शामिल होकर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त करा। सभी कांवड़ियों के लिए भोजन की व्यवस्था अहिल्या रिसोट मण्डलेश्वर महेश्वर के बीच में रखी गई अहिल्या रिसोट मालिक भूपेन्द्र जी चोहान ने 1 दिन के लिए पूरा अहिल्या रिसोट कावड़ियो के लिए समर्पित कर दिया
यात्रा बहुत ही शांति पूर्वक सम्पन्न हुई

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes