लोकेशन रैपुरा पवई मध्य प्रदेश!
रामेशवर लोधी पन्ना जिला संवाददाता आज तक 24 x7 NEWS
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा संपूर्ण राज्य में संचालित “नशे से दूरी है जरूरी” जन-जागरूकता अभियान के अंतर्गत, पन्ना जिले में पुलिस कप्तान साईं कृष्ण एस थौटा के निर्देशन में यह अभियान निरंतर रूप से व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है! यह जनजागरूकता अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में जागरूकता रैलियाँ, पंपलेट वितरण, नुक्कड़ नाटक, शैक्षणिक संस्थानों में कार्यक्रम तथा हस्ताक्षर अभियान जैसे रचनात्मक आयोजन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शाम करीब साढ़े 6 बजे रैपुरा थाने में नशा मुक्ति हस्ताक्षर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिनका उद्देश्य केवल संकल्प लेना नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को नशा विरोधी चेतना से जोड़ना रहा!
रैपुरा थाना में नशा मुक्ति हस्ताक्षर कार्यक्रम मे उपस्थिति मुख्य रूप से पन्ना जिला पंचायत सदस्य श्रीमति संध्या लोधी समाजसेविका रैपुरा, रैपुरा सरपंच, पूर्व सरपंच , पवई भाजपा नेता धृ्व सिंह लोधी एडवोकेट समाजसेवी रैपुरा, पत्रकार बंधुओं एवं क्षेत्रवासियों कि मौजूदगी रहि, एव आयोजित किया गया ! जिसमे सभी ने सक्रिय रूप से अभियान में सहभागिता की और नशा मुक्ति का संकल्प लेते हुए समाज में जागरूकता फैलाने का वचन दिया! बतादे कि इस दौरान रैपुरा थाना प्रभारी संतोष सिंह यादव ने वहां उपस्थित लोगों को पुलिस अधीक्षक पन्ना के द्वारा जारी किए गए क्यू आर कोड के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई के किस प्रकार क्यूआर कोड को स्कैन कर आगंतुक अपनी समस्याओं को लेकर पुलिस से सीधे संवाद कर सकते हैं और किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं!
रामेशवर लोधी पन्ना जिला संवाददाता आज तक 24 x7 NEWS



