ब्राह्मण समाज की बैठक में “ब्राह्मण सम्मान संघर्ष समिति” का हुआ गठन अरविन्द दुबे बने संयोजक, समाज के उत्पीड़न के खिलाफ होगा संगठित संघर्ष

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया, 27 जुलाई।
जनपद औरैया के जालौन चौराहा स्थित माधव मंगल गेस्टहाउस में रविवार को ब्राह्मण समाज की एक अहम और आवश्यक बैठक संपन्न हुई, जिसमें जनपदभर के सैकड़ों प्रतिष्ठित ब्राह्मण बंधुओं ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज के भीतर व्याप्त उपेक्षा, उत्पीड़न और सामाजिक असंतुलन को लेकर आगामी रणनीति तैयार करना रहा। बैठक में सर्वसम्मति से “ब्राह्मण सम्मान संघर्ष समिति” के गठन की घोषणा की गई, जो जिले में ब्राह्मण समाज के अधिकारों और सम्मान की रक्षा हेतु सतत संघर्ष करेगी। इस समिति का संयोजक वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला संयोजक श्री अरविन्द दुबे को नियुक्त किया गया। श्री दुबे ने कहा कि ब्राह्मण समाज की लगातार हो रही उपेक्षा अब सहन नहीं की जाएगी। समिति आगामी दिनों में चरणबद्ध आंदोलन, संवाद और संगठन को सशक्त बनाने के लिए कार्य करेगी। उन्होंने समाज के सभी लोगों से इस संघर्ष में सहभागी बनने का आह्वान किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में जनपद के तमाम वरिष्ठ व युवा विप्र बंधु मौजूद रहे।
मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राजकुमार दुबे ब्लॉक प्रमुख, औरैया प्रतिनिधि सौरभ भूषण शर्मा ,अजीतमल ब्लॉक प्रमुख रजनीश पांडे ,ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी
नितिन अवस्थी, निर्मल दुबे, गौरव तिवारी, विशाल त्रिवेदी, आदर्श चतुर्वेदी सहित सैकड़ों ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधि शामिल रहे। बैठक में यह भी तय किया गया कि आने वाले समय में समिति जनपद स्तर पर जनजागरण अभियान, संवाद गोष्ठियां और आवश्यकतानुसार आंदोलन भी चलाएगी। ब्राह्मण सम्मान संघर्ष समिति का उद्देश्य समाज के आत्मसम्मान की रक्षा, न्याय की प्राप्ति और एकजुटता के माध्यम से मजबूती के साथ आगे बढ़ना है। बैठक में सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि अब समय आ गया है जब ब्राह्मण समाज को संगठित होकर अपनी भूमिका स्पष्ट करनी होगी।अंत में संयोजक श्री अरविन्द दुबे द्वारा सभी उपस्थितजनों का आभार प्रकट किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in