नशे से दूरी, है जरूरी’’ पंद्रह दिवसीय नशा मुक्ति अभियान अतर्गत जागरूकता हेतु आज विस्थापित बस्तियों में लोगों को एकत्रित कर नशे के दुष्परिणामों को बताते हुये दिलाई गयी शपथ,

एन.जी.ओ. ग्रुप के सहयोग से ग्वारीघाट झण्डा चौक, भंवरताल गार्डन एवं मुख्य रेल्वे स्टेशन के पास नुक्कड नाटक का आयोजन कर किया गया जागरूक
 उप जेल सिहोरा, पाटन में बंदियों को नशा मुक्ति हेतु किया गया जागरूक, कई बंदियों ने नशे के कारण अपराध करना किया स्वीकार तथा दुबारा नशा न करने का लिया प्रण
        मध्यप्रदेश शासन माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ शीर्षक से नशा मुक्ति जनजागरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशीले पदार्थों की बुराइयों से अवगत कराना तथा युवाओं को जागरूक करते हुए मध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाना है।
    इसी तारतम्य में जबलपुर जिले में  पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को  ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ नशा मुक्ति जनजागरण अभियान के अंतर्गत  शैक्षणिक संस्थानों में संवाद एवं विचार गोष्ठियां, हाट-बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-पंपलेट के माध्यम से जागरूकता, जनसंवाद एवं रैली का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 श्रीमति अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्रीमति पल्लवी शुक्ला के मार्ग निर्देशन में समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/ उप पुलिस अधीक्षक/एसडीआसेपी द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना में जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन  कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
           इसी तारतम्य में आज दिनॉक 27-7-25 को पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में नशामुक्त समाज की दिशा में जागरूकता फैलाने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा द्वारा  थाना गोरा बाजार क्षेत्र अंतर्गत आदिवासी हरिजन परिलक्षित केंद्र तिलहरी में दुर्गावती नगर तिलहरी बालक क्रीड़ा परिसर में जन चेतना शिविर एवं नशा मुक्ति कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक अ.जा.क श्री सुनील नेमा, नगर पुलिस अधीक्षक सी केंट श्री उदयभान बागरी तथा नगर निगम अध्यक्ष  श्री निकुज ब्रिज की उपस्थिति में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में विस्थापित बस्ती दुर्गावती नगर तिलहरी फेस वन,  फेस टू के लगभग 400 से 500 लोगों को नशे के दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुये नशे से दूरी है जरूरी  नशा मुक्ति के तहत शपथ दिलाई गई।
             उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय की उपस्थिति में एन.जी.ओ. विवेचना थियेटर गु्रप के कलाकार श्री बद्रीश पाण्डे, श्री आदित्य रकिया, श्री प्रियम पाण्डे, सुश्री असिका जैन, सुश्री नमिता रजक, श्री धुव सिंह द्वारा थाना ग्वारीघाट अंतर्गत झण्डा चौक , एवं थाना ओमती अंतर्गत भवंरताल गार्डन मे तथा सिविल लाईन अंतर्गत मुख्य रेल्वे स्टेशन के सामने नशा मुक्ति जागरूकता हेतु नुक्कड नाटक का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया।
          इसी प्रकार थाना प्रभारी सिहोरा श्री विपिन बिहारी सिंह द्वारा नशा मुक्ति जन जागरुकता अभियान के अंतर्गत उप जेल सिहोरा में नशे से दूरी है जरूरी, नशे को कहें न के सम्बन्ध में उप जेल के बंदियों को नशे से होने वाले दुष्परिणामों के संबंध में अवगत कराते हुए नशे से दूरी बनाकर रखने हेतु समझाइश दी गयी, जागरूकता अभियान के दौरान उप जेल सिहोरा के जेलर श्री दिलीप नायक एवं स्टॉफ तथा पुलिस थाना सिहोरा का स्टाफ उपस्थित रहां, जागरूकता अभियान के दौरान बंदियों से चर्चा की गई जिसमें से लगभग 70ः बंदियों ने नशे की हालत में अपराध करना स्वीकार करते हुये दुबारा नशा न करने का प्रण लेते हुये  नशे से दूरी बनाए रखने के संबंध में आश्वस्त किया।
        इसी प्रकार उप जेल पाटन में भी नशे से दूरी है जरूरी नशा मुक्ति अभियान के सम्बन्ध में जागरूकता हेतु उप जेल पाटन के बंदियों को नशे से दूरी बनाकर रखने हेतु समझाइश दी गयी।
थाना सिविल लाइन अंतर्गत रानी दुर्गावति विश्वविद्यालय के सुभाष हॉस्टल में रहने वाले विद्यार्थियो को नशे के दुष्परिणमों को बताते हुये नशे से दूरी है जरूरी अंतर्गत शपथ दिलाई गयी।
       थाना कैंट अंतर्गत टैगोर गार्डन में , थाना कटंगी अंतर्गत सीनियर अनुसूचित जाति बालक छात्रावास कंटगी एवं थाना भेडाघाट अंतर्गत तेवर छात्रावास में, थाना चरगवां अंतर्गत ग्राम पंचायत बिजोरी में, लोगों को एकत्रित कर नशे से दूरी है जरुरी के अंतर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये।
aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in