लोकेशन/ सोनभद्र उत्तर प्रदेश
रिपोर्ट/ कन्हैयालाल केशरी
*वृद्धआश्रम पहुंचे भाजपा मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल, माता-पिता के समान बुजुर्ग लोगों में फल व मिठाइयां बांटकर मनाया जन्मदिवस*
सोनभद्र चोपन/खुशीयां बाटने से ही खुशियां मिलती है ये कहावत सच है और ऐसा देखने को मिला जब भाजपा मंडल उपाध्यक्ष चोपन धर्मेन्द्र जायसवाल पहुंचे वृद्धआश्रम। बताते चलें धर्मेंद्र जायसवाल अपने जन्मदिवस पर वृद्धआश्रम पहुंचे और बेसहारा बुजुर्गों के साथ खुशियां बांटे और उनका कुशल क्षेम जाना। इस दौरान घंटों बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत भी किया और आशीर्वाद लिया और उनको फल और मीठा देकर मुंह मीठा भी कराया। बात चित के दौरान उन्होंने मौजूद बुजुर्गों से कहा वो उनका सहारा बनेंगे और किसी भी चीज की ज़रूरत हो तो उनसे बेधडक कह सकते है। एक बहुत ही नेक और सराहनीय काम है, जिससे न केवल बुजुर्गों को खुशी मिलती है, बल्कि जन्मदिन मनाने वाले को भी आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है



