बालाघाट
ओबीसी आरक्षण को लेकर कांग्रेस विधायकों ने किया प्रदर्श
ओबीसी आरक्षण की अनिवार्यता पर गिरगिट की तरह रंग बदल रही सरकार-अनुभा मुंजारे
बालाघाट प्रदेश में आज से विधानसभा का मानसून सत्र प्रारम्भ हो गया और इस प्रथम दिवस विधानसभा भवन में मध्यप्रदेश विधानसभा नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल ने प्रतीकात्मक गिरगिट लेकर ओबीसी आरक्षण की अनिवार्यता को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जिसमें बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे शामिल हुई. विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि प्रदेश सरकार ओबीसी आरक्षण की अनिवार्यता पर गिरगिट की तरह रंग बदल रही है. इस वजह से भोपाल मे विधायकों ने नेता प्रतिपक्ष के साथ प्रतीकात्मक रूप में गिरगिट लेकर प्रदर्शन किया है.उन्होंने कहा कि ओ बी सी का 27 प्रतिशत आरक्षण उसका अधिकार है.न्याय और समानता के,इस संवैधानिक अधिकार के लिए,हम हर संभव लड़ाई लड़ेंगे.
विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि मानसून सत्र के पहले दिन ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। सरकार पर ओबीसी आरक्षण को लेकर गंभीर नहीं होने के आरोप लगाते हुए विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर महाराष्ट्र सरकार को निर्देश दिए थे कि स्थानीय निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण के अनुसार चुनाव कराए जाएं। इसी तरह 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का मामला है।जिसमें सरकार इसे लागु करने के बजाय टालते जा रही है.उन्होंने कहा कि सरकार गंभीर होती तों मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण लागू हो जाता. कांग्रेस की कमलनाथ सरकार आरक्षण देने का कार्य किया लेकिन बीजेपी सरकार इसे लागु होने नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट ने ओबीसी आरक्षण को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई की, जिस पर सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसफर याचिकाएं दाखिल की हैं।जिससे समझा जा सकता है कि यह सरकार क्या चाह रही है. ओ बी सी को उसके हक का आरक्षण हर हालात में मिलना चाहिए विधायक अनुभा मुंजारे ने कहा कि यह सरकार अपने किये वादा को पूरा नहीं कर पायी है. जितने वादे किये वह अधूरे है. लाडली बहना को 3 हजार रूपये नहीं दिये जा रहे. किसानों की उपज धान 3100 और गेहूं 2700 रूपये प्रति किवंटल मेंखरीदी नहीं की ना ही बोनस देने की घोषणा पूरी हुई है. रसोई गैस भी कम दर में देने का वादा अधूरा है. प्रदेश में अपराध तेजी बढ़ा और महिलाओ के उत्पीड़न में नंबर वन हो गया है. विधायक ने कहा कि वह जनहित के इन मुद्दे को विधानसभा में उठाएगी और सरकार को जगाने का प्रयास किया जायेगा



