पत्थर खदान में डूबने से युवक की मौत: नहाते वक्त गया गहराई में*,

*पत्थर खदान में डूबने से युवक की मौत: नहाते वक्त गया गहराई में*

 

*एसडीओपी संजय चतुर्वेदी एवं देहात थाना पुलिस ने कड़ी मस्कत को बाद रात 2 बजे मिला शव*

 

*रविवार को दोस्त के साथ गया था पार्टी करने,*

 

 

 

दिनांक 28/7/2025

 

लोकेशन जिला शिवपुरी मध्य प्रदेश

 

अरशद अली की रिपोर्ट

 

9713906075

=================

 

शिवपुरी। देहात थाना क्षेत्र के मझेरा स्थित एक पत्थर की खदान में रविवार को नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक की पहचान शहर के 27 नंबर कोठी के पास रहने वाले 25 वर्षीय राहुल खटीक के रूप में हुई है।

 

जानकारी के अनुसार, राहुल खटीक रविवार दोपहर अपने दोस्त सचिन जैन के साथ मझेरा क्षेत्र की पत्थर की खदान पर पार्टी मनाने गया था। इसी दौरान वह खदान में भरे पानी में नहाने उतरा, लेकिन गहराई अधिक होने के कारण वह डूब गया।

 

राहुल के डूबने पर उसके दोस्त सचिन जैन ने पहले आसपास के लोगों की मदद से उसे तलाशने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद सचिन रात करीब 9 बजे देहात थाना पहुंचा और पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही एसडीओपी संजय चतुर्वेदी देहात थाना प्रभारी रत्नेश यादव अपनी टीम और राहुल के परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीईआरएफ को भी बुलाया गया था, लेकिन उनकी दोनों टीमें पहले से अन्य रेस्क्यू ऑपरेशन में व्यस्त थीं, जिसके चलते वे मौके पर नहीं पहुंच सकीं।

 

पुलिस और कुछ ग्रामीणों ने मिलकर पानी में उतरकर रात करीब 2 बजे राहुल के शव को खोज निकाला।

 

फिलहाल देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया है। मामले की जांच जारी है।

 

वाईट आकाश खटीक

 

*जिला शिवपुरी से आल इंडिया रिपोर्टर अरशद अली की रिपोर्ट*

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in