आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
*कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम, वीवीपैट, सीयू वेयर हाउस का वाह्य निरीक्षण किय*
*औरैया 28 जुलाई 2025-* जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ० इन्द्रमणि त्रिपाठी ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन में कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम, वीवीपैट, सीयू वेयर हाउस का वाह्य निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान संबंधितों को निर्देशित किया कि सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा कर्मियों की निर्धारित समय के अनुरूप ड्यूटी सुनिश्चित की जाये जिससे सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई शिथिलता/लापरवाही दृष्टिगत न हो। साथ ही सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम का संचालन देखते हुए निर्देशित किया कि सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम 24 घण्टे संचालित रखा जाए जिससे आने जाने वालों की गतिविधियां कैमरे में कैद हो सके। जिलाधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि परिसर की साफ- सफाई को दुरूस्त रखा जाए ।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक नीरज प्रसाद, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग अमर सिंह, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी राविन्द्र सहित संबंधित अधिकारी आदि मौजूद रहे।



