Skip to main content

Aaj Tak24x7

उद्योग एवं श्रम विभाग के अधिकारी ने कुम्हार गली में मिट्टी की मूर्तियों और बर्तनों की दुकानों का किया निरीक्षण

उद्योग एवं श्रम विभाग के अधिकारी ने कुम्हार गली में मिट्टी की मूर्तियों और बर्तनों की दुकानों का किया निरीक्ष

————-

देवास, 28 जुलाई 2025/ कलेक्‍टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र देवास तथा श्रम पदाधिकारी जिला देवास द्वारा कुम्हार गली स्थित मिटटी की मूर्ति बना कर बेचने वालों की दुकान का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मूर्तियों के निर्माण में, विशेष रूप से 4 फीट तक की मूर्तियों के लिए, प्लास्टर ऑफ पेरिस (PoP) का उपयोग किया जा रहा है। रंगाई के लिए केमिकल युक्त रंगों का उपयोग नहीं पाया गया, जो पर्यावरण संरक्षण के दृष्टिकोण से सकारात्मक है। श्रमिकों के कार्यस्थल पर स्वच्छता और सुरक्षा मानकों का भी अवलोकन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा श्रमिकों को पर्यावरण-अनुकूल सामग्री के उपयोग और श्रम नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया गया। भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि गुणवत्ता और पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in