अनिल चौधरी सनावद।
सनावद सहित आसपास के क्षेत्र में नागपंचमी का त्यौहारमें अंजन टेकड़ी,बस स्टैंड,टवड़ीपूरा सहित नाग मंदिरों में पूजन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई। नगर के समीप ग्राम तमोलिया में लगातार पाँचवे वर्ष नाग मंदिर में पूजन के दौरान नागदेवता ने आकर दर्शन दिए जिससे ग्रामीणों की आस्था को चरम पर पहुँचाया। ग्राम बमनगांव में नागपंचमी की पूर्व संध्या पर भजन कीर्तन का आयोजन हुआ और नाग पंचमी के दिन विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। नाग मन्दिरों में दिन भर पूजा करने वाले की भीड़ लगी। लोगों ने क्षेत्र के सुख समृद्धि की कामना की। वही ग्राम भातलपुर के नागन्दिर में वृक्षमित्र ढसगांव की टीम ने 251 पौधों को रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।