श्रीराम मंदिर बड़ोदिया मे आज से श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ। **

बड़ोदिया ( सरदारपुर )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार

बड़ोदिया, 29 जुलाई 2025 – बड़ोदिया गांव में आज से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के साथ हुआ। यह आध्यात्मिक आयोजन आचार्य श्री मधुसूदन जी (पुरानी देवपुरी) के दिव्य सान्निध्य में प्रारंभ हुआ।

कथा स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है, और बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन कथा श्रवण हेतु उपस्थित हुए। पहले दिन आचार्य श्री ने भागवत महापुराण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “श्रीमद्भागवत” केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन का सार है – जो मन, वचन और कर्म से परमात्मा की ओर ले जाता है।

यह कथा 29 जुलाई से प्रतिदिन सुबह 9 बजे से सायं 5:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। कथा के उपरांत प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई है।

गांव के धर्मप्रेमी नागरिकों, यजमानों एवं आयोजन समिति द्वारा पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था अत्यंत सुचारु रूप से की जा रही है। महिलाओं, युवाओं और बच्चों में भी इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।

आयोजकों ने ग्रामीणो से अनुरोध किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस आध्यात्मिक आयोजन का लाभ लें और श्रीकृष्ण की लीलाओं का रसास्वादन करें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes