बाड़ीखार हाई स्कूल की जर्जर बिल्डिंग बनी खतरे की घंटी, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

जिला अनूपपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाड़ीखार स्थित शासकीय हाई स्कूल की जर्जर हालत अब हादसे को खुला आमंत्रण दे रही है। बिल्डिंग की छत और दीवारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं, जहां रोजाना दर्जनों विद्यार्थी पढ़ाई के लिए मजबूर हैं।
बिल्डिंग में दरारें, पानी का रिसाव और खस्ताहाल फर्श — हर ओर खतरा मंडरा रहा है। हाल ही में हुई तेज बारिश में स्कूल कक्षाओं में पानी भर गया, जिससे बच्चों में दहशत फैल गई। शिक्षकों और विद्यार्थियों की मानें तो अगर इसी तरह कुछ और सप्ताह बारिश होती रही तो यह पुरानी बिल्डिंग कभी भी गिर सकती है।
बावजूद इसके शासन-प्रशासन अब तक मूकदर्शक बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन, जिला कलेक्टर, सीईओ, सहायक आयुक्त समेत पंचायत प्रतिनिधियों को कई बार लिखित सूचना दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
जनता, पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक व पालकगण सभी की मांग है कि: जर्जर भवन को तत्काल गिराया जाए
नई बिल्डिंग की स्वीकृति दी जाए
बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता में रखा जाए
यदि जल्द कोई कदम नहीं उठाया गया, तो किसी भी दिन बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।

रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes