Skip to main content

Aaj Tak24x7

चैंबर में व्यापारियों ने ली नशा मुक्त समाज निर्माण की शपथ”

जिला पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति जन जागृति अभियान पखवाड़े के अंतर्गत आज मध्यप्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री में व्यापारियों ने नशा मुक्ति समाज के निर्माण की शपथ ली ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कृष्णा लालचंदानी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि समाज में नशा फैलने का दुष्प्रभाव हर वर्ग पर गहराई से पड़ता है। यह न केवल आर्थिक नुकसान पहुंचाता है, बल्कि शरीर, परिवार, समाज और व्यापार को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है।

श्री लालचंदानी ने कहा, “युवा पीढ़ी नशे की लत का सबसे अधिक शिकार बन रही है। आज यह फैशन का रूप ले चुकी है। यदि हमें एक बेहतर समाज चाहिए, तो इस बुराई को जड़ से समाप्त करना होगा। इसके लिए हमें चैंबर ऑफ कॉमर्स जैसे संगठनों की विशेष भूमिका की आवश्यकता है, क्योंकि चैंबर पूरे व्यापारी वर्ग का प्रतिनिधित्व करता है और इसकी बातें समाज में गंभीरता से सुनी जाती हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि यदि किसी स्थान पर नशे या ड्रग्स की आपूर्ति संबंधी कोई सूचना मिले, तो व्यापारी वर्ग उसे गोपनीय रूप से साझा कर सकते हैं। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

इससे पूर्व चैंबर अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल ने जिला पुलिस प्रशासन एवं उपस्थित व्यापारियों का स्वागत करते हुए कहा, “समाज में फैली कुरीतियों का समाधान पुलिस की सख्ती से नहीं, बल्कि जन-जागरूकता और संवाद से निकलता है। चैंबर ऑफ कॉमर्स, नशा मुक्ति अभियान के लिए जिला प्रशासन को हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है। हम व्यवस्थित नशा मुक्ति केंद्र स्थापित करने में भी पूर्ण सहयोग देंगे।”

कार्यक्रम का संचालन कर रहे मानसेवी सचिव श्री दीपक अग्रवाल ने कहा: “आज हम एक ऐसे विषय पर एकत्रित हुए हैं, जो न केवल हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है, बल्कि समय की आवश्यकता भी है — ‘नशा मुक्ति जन जागृति अभियान’।”
“नशा एक ऐसा ज़हर है, जो व्यक्ति की सोच, ऊर्जा, भविष्य और परिवार को धीरे-धीरे नष्ट कर देता है। यह केवल स्वास्थ्य ही नहीं, बल्कि सामाजिक, मानसिक और आर्थिक पतन का कारण भी बनता है। यह समस्या किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की बुनियाद को कमजोर करने वाली है। हमें अपने कार्यस्थलों पर इस दिशा में स्पष्ट और कठोर नीति अपनाने की आवश्यकता है।”

आभार व्यक्त करते हुए उपाध्यक्ष डॉ राकेश अग्रवाल ने कहा नशा संगत के असर से आता है। हमें ध्यान रखना चाहिए कि हमारे परिवार, समाज एवं कार्यक्षेत्र से जुड़े हुए लोगों की संगत न खराब न हो।
कार्यक्रम में नागेन्द्र सिंह सीएसपी, रॉबिन जैन सीएसपी ,मनीष यादव एसडीओपी बेहट ,अजीत सिंह चौहान डीएसपी यातायात, दीप्ति तोमर टीआई इंदरगंज, धनंजय शर्मा टीआई यातायात, मोहिनी वर्मा थाना प्रभारी कोतवाली , सहित चैंबर कार्यकारिणी सदस्य अशोक अग्रवाल, नंदकिशोर गोयल, संजय गुप्ता, भरत कुमार बंसल, आशीष अग्रवाल सदस्यगण संजय धवन, संजय कट्टल
, दिनेश अग्रवाल , राहुल शर्मा , मनीष बांदिल, नवीन रस्तोगी सहित अन्य अनेक सदस्यगण उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

रिपोर्ट शमसुलहक खान आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को भाजपा बस्ती का जिला प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के संगठन द्वारा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को बस्ती जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा इससे पूर्व बस्ती जिले में सदस्यता अभियान के प्रभारी के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अपने सरल व्यवहार, सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण के कारण वे कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय रहे हैं। उनके पूर्व डॉ. समीर सिंह बस्ती जिले के प्रभारी रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि सत्येन्द्र सिन्हा संगठन के अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ता हैं। बस्ती जिले में पूर्व में भी उन्होंने संगठनात्मक दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया है। उनके अनुभव और कार्यशैली का लाभ निश्चित रूप से संगठन को मिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा का बस्ती जिले के कार्यकर्ताओं से पहले से ही आत्मीय जुड़ाव रहा है। उनके जिला प्रभारी बनने से संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को जिला प्रभारी बनाए जाने पर वैभव पाण्डेय, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेश पाल चौधरी, जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्र, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, नीलम गौंड, प्रदीप निषाद, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार तिवारी, अजय पाल सिंह ‘राजन’ एवं नीरज त्रिपाठी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in