*अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 60 लीटर कच्ची शराब जप्
*
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात/जोन 4 सुश्री अंजना तिवारी तथा नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बरगी की टीम द्वारा 1 आरोपी को 60 लीटर कच्ची शराब सहित रंगे हाथ पकडा गया है।
थाना प्रभारी बरगी श्री जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि दिनांक 28-7-25 को रात्रि विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति डीलक्स मोटर सायकल में भारी मात्रा में अवैध शराब लेकर मंगेली ब्रिज के पास खड़ा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई मंगेली ब्रिज के लिंक रोड़ पर मुखबिर के बतायेनुसार एक मोटर सायकल खड़ी दिखी पुलिस को देखकर मोटर सायकल चालक भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम दीपक बर्मन उम्र 28 वर्ष निवासी समद पिपरिया बरगी बताया मोटर सायकल में पीछे तरफ सीट में 2 बोरा बंधे हुये थे जिनमें प्लास्टिक की केन 30 लीटर वाली एवं 2 कुप्पे रखे मिले तीनों को चैक करने पर लगभग 60 लीटर कच्ची शराब कीमती लगभग 6 हजार रूप्ये की भरी मिली आरोपी के कब्जे से 60 लीटर कच्ची शराब एवं बिना नम्बर की मोटर सायकल जप्त करते हुये आरोपी दीपक बर्मन के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
उल्लेखनीय भूमिका- मोटर सायकल से अवैध शराब परिवहन करने वाले आरोपी को पकड़ने में प्रधान आरक्षक रूपनारायण दुबे, आरक्षक सुधीर की सराहनीय भूमिका रही।



