Skip to main content

Aaj Tak24x7

नशे से दूरी, है जरूरी’’ पंद्रह दिवसीय नशा मुक्ति अभियान अतर्गत जागरूकता हेतु छात्र-छात्राओं नशे के दुष्परिणामों को बताते हुये नशे से दूर रहने हेतु शपथ दिलाई गयी*

*’‘नशे से दूरी, है जरूरी’’ पंद्रह दिवसीय नशा मुक्ति अभियान अतर्गत जागरूकता हेतु छात्र-छात्राओं नशे के दुष्परिणामों को बताते हुये नशे से दूर रहने हेतु शपथ दिलाई गयी

 

 

मध्यप्रदेश शासन माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ शीर्षक से नशा मुक्ति जनजागरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशीले पदार्थों की बुराइयों से अवगत कराना तथा युवाओं को जागरूक करते हुए मध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाना है।

इसी तारतम्य में जबलपुर जिले में पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), उप पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ नशा मुक्ति जनजागरण अभियान के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में संवाद एवं विचार गोष्ठियां, हाट-बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-पंपलेट के माध्यम से जागरूकता, जनसंवाद एवं रैली का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी के मार्ग निर्देशन में समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/ उप पुलिस अधीक्षक/एसडीआसेपी द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना में जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

 

इसी तारतम्य में दिनॉक 29-7-25 को पुलिस अधीक्षक श्री सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 04 सुश्री अंजना तिवारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक 02 सुश्री पल्लवी शुक्ला , में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सुर्यकांत शर्मा, नोडल अधिकारी नशा मुक्ती अभियान, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय द्वारा चौकी प्रभारी बरगी नगर उ.नि. सरिता पटेल की उपस्थिति में थाना बरगी अतर्गत शासकीय श्रमोदय आवासीय विधालय में छात्र-छात्राओं एंव शिक्षकगणो को नशे से दुरी है जरुरी जगरूकता अभियान की जानकारी देते हुये बच्चो एंव शिक्षको को नशे के दुश्परिणामो के संबंध मे समझाईस दी गई तथा नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे से दूर रहने हेतु शपथ दिलाई गई।

 

थाना संजीवनी नगर अंतर्गत मार्बल हैल्थ क्लब में एवं थाना सिहोरा अंतर्गत अल्टीमेट हैल्थ क्लब मे युवक/युवतियों को नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ दिलाई गई।

इसी प्रकार थाना यातायात गढा प्रभारी हरिकिशन आटनेरे के द्वारा महर्षि स्कूल शास्त्री नगर में नशा से दूरी है जरूरी कार्यक्रम अंतर्गत जागरूक करते हुये छात्र छात्राओं एवं शिक्षकों को नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ दिलाई गई।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in