रिपोर्ट अजय सिंह सीतापुर उत्तर प्रदेश जनपद सीतापुर पुलिस अधीक्षक सीतापुर अंकुर अग्रवाल द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम व निंयत्रण हेतु अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही/शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी मिश्रित आलोक प्रसाद के नेतृत्व में थाना संदना पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 253/25 धारा 103(1)/115(2)/126(2)/191(2)/191(3)/190 बीएनएस में वांछित एवम् प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. गोविन्द पुत्र मुन्ना 2. राकेश पुत्र अंगनूलाल उर्फ मटकुट्टे 3. बनवारी पुत्र अंगनूलाल उर्फ मटकुट्टे 4. रामस्वरुप पुत्र मुल्लू 5. सर्वेश पुत्र होरीलाल 6. अंगनूलाल उर्फ मटकुट्टे पुत्र मुल्लू उम्र करीब 55 वर्ष नि0 गण ग्राम सहोली थाना संदना सीतापुर को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त आला कत्ल 02 अदद डण्डा बरामद हुआ है। दिनांक 27.07.2025 को प्रथम पक्ष के छोटू उर्फ जगदीश पुत्र शोभरन पासी आदि के खेत में व द्वितीय पक्ष मनोज उर्फ गुड्डू आदि सर्व निवासीगण ग्राम सहोली थाना संदना सीतापुर की मवेशी (गाय) चली जाने पर आपस में मारपीट हो गयी थी जिसमें छोटू उर्फ जगदीश उपरोक्त की मृत्यु हो गयी थी। गिरफ्तार अभियुक्तगण का चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है। जनपद में अपराध एवम् अपराधियों के विरुद्ध निरंतर एवम् प्रभावी कार्यवाही इसी प्रकार चलती रहेगी।



