नई दिल्ली। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज लोकसभा में प्रश्नकाल के दौरान ‘संचार साथी’ ऐप और पोर्टल से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस पहल के माध्यम से अब तक लगभग 29 लाख मोबाइल नंबर डिस्कनेक्ट किए गए हैं, 5.5 लाख मोबाइल हैंडसेट्स को ब्लॉक किया गया है, 20 हजार बल्क एसएमएस सेंडर्स पर रोक लगाई गई है, और करीब 24 लाख व्हाट्सएप अकाउंट्स को ब्लॉक किया गया है।