Skip to main content

Aaj Tak24x7

दुद्धी में नागपंचमी पर धूम,कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

दुद्धी सोनभद्र ।नागपंचमी के अवसर पर टाऊन क्लब क्रिकेट (श्रीरामलीला )मैदान पर कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया ।
जय बजरंग अखाड़ा समिति द्वारा आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में हजारों लोगों ने शिरकत की। इस प्रतियोगिता में विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता की शुरुआत प्राचीन हनुमान मंदिर से पूजा विधि के साथ हुई, जहां नन्हे मुन्ने बच्चों और युवा पहलवानों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। इसके बाद टाऊन क्लब क्रिकेट मैदान में बड़े पैमाने पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कुश्ती प्रतियोगिता में दुद्धी विंढमगंज रेणुकूट अमवार ओबरा डाला चोपन शक्तिनगर अनपरा बिना आदि जगहों से आए पहलवानों ने अपनी जीत के लिए जोर आजमाइश की। घंटों चले मुकाबलों के बाद विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन, पूर्व चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि,जय बजरंग अखाड़ा समिति के संयोजक कन्हैया लाल अग्रहरि ,अध्यक्ष पंकज जायसवाल महामंत्री दीपक शाह ,शाखा अध्यक्ष हिमांशु दित्य ,अजित सिंह, दिवेश मोहन ,धीरेंद्र प्रसाद अग्रहरी ,पवन कुमार सिंह,राकेश पहलवान आदि सदस्य उपस्थित रहे। उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन किया और आयोजन की सफलता के लिए बधाई दी।
कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसमें हजारों लोगों ने शिरकत की और पहलवानों की प्रतिभा का आनंद लिया। आयोजन की सफलता के लिए आयोजकों और स्थानीय लोगों ने भरपूर सहयोग किया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

रिपोर्ट शमसुलहक खान आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को भाजपा बस्ती का जिला प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के संगठन द्वारा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को बस्ती जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा इससे पूर्व बस्ती जिले में सदस्यता अभियान के प्रभारी के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अपने सरल व्यवहार, सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण के कारण वे कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय रहे हैं। उनके पूर्व डॉ. समीर सिंह बस्ती जिले के प्रभारी रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि सत्येन्द्र सिन्हा संगठन के अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ता हैं। बस्ती जिले में पूर्व में भी उन्होंने संगठनात्मक दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया है। उनके अनुभव और कार्यशैली का लाभ निश्चित रूप से संगठन को मिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा का बस्ती जिले के कार्यकर्ताओं से पहले से ही आत्मीय जुड़ाव रहा है। उनके जिला प्रभारी बनने से संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को जिला प्रभारी बनाए जाने पर वैभव पाण्डेय, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेश पाल चौधरी, जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्र, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, नीलम गौंड, प्रदीप निषाद, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार तिवारी, अजय पाल सिंह ‘राजन’ एवं नीरज त्रिपाठी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in