

समिति के सदस्यों ने एक दूसरे को पुष्प भेंटकर पवित्र मित्रता का संकल्प लिया*
औरैया –एक विचित्र पहल सेवा समिति रजि. औरैया द्वारा आज दिनांक 30 जुलाई 2023 दिन बुधवार को प्रातः 7 बजे गौरैया तालाब पार्क, औरैया में “अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस” का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया, कार्यक्रम के अंतर्गत शाखा के सदस्यों ने दोस्ती की खुशियां बांटते हुए एक दूसरे को पुष्प भेंट किए तथा पवित्र मित्रता कायम रखने की सामूहिक शपथ ली। कार्यक्रम के अंतर्गत समिति के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) ने बताया कि आपसी तालमेल बढ़ाने तथा एक दूसरे के प्रति समर्पण व सहयोग की भावना को स्थापित करने के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा वर्ष 2011 में अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस मनाने की घोषणा की गई थी, संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने बताया कि जीवन के सबसे प्यारे बंधनों में से मित्रता ही एक ऐसा रिश्ता है जो परिवारवाद, जात पात, भेदभाव व ऊंच-नीच को भुलाकर निस्वार्थ रूप से लोगों के दिलों में बसकर सही रास्ता दिखाने का काम करता है, मित्रता एक दूसरे की भावनाओं विचारों के साथ जुड़ने के लिए सेतु का काम भी करती है, लेकिन यह कहना गलत नहीं होगा कि “आज के समय में सच्चा मित्र मिलना बहुत मुश्किल है।” समापन पर संस्था के अध्यक्ष राजीव पोरवाल (रानू) द्वारा सभी मौजूद मित्रों को जलपान कराया गया। आयोजन में प्रमुख रूप से योगाचार्य राम लखन शुक्ला, सभासद विनोद (कल्लू) यादव, बृजेंद्र पाठक, विनोद कुमार गुप्ता, मनोज दीक्षित, समाजसेवी एल.एन. गुप्ता, लालजी अग्रवाल, मोना अवस्थी, राजेश कुमार गुप्ता, चंद्रपाल यादव, भुवनेश गुप्ता, आनन्द गुप्ता (डाबर), भूपेंद्र सिंह, बॉबी अवस्थी, आलोक कुमार त्रिपाठी, कमलेश गुप्ता, हिमांश दुबे, व संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट आदि लोग मौजूद रहे।



