Skip to main content

Aaj Tak24x7

बाढ़ राहत में तेजी: सिंधिया ने एयरलिफ्ट ऑपरेशन के दिए निर्देशअतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्टबाढ़ राहत अभियान पर केंद्र-राज्य सरकार की पैनी नजर, सिंधिया के समन्वय से बढ़ी गति

केंद्रीय मंत्री सिंधिया के निर्देशों के बाद अशोकनगर जिले के लिथोरा, म्याना (मुंगावली) बाढ़ क्षेत्र में रातभर चला युद्धस्तरीय बचाव अभियान

गुना/अशोकनगर/शिवपुरी/। गुना संसदीय क्षेत्र में हालिया अतिवृष्टि से उत्पन्न बाढ़ स्थिति पर केंद्रीय संचार और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री तथा स्थानीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गंभीर संज्ञान लिया है। मंगलवार शाम उन्होंने अशोकनगर, गुना और शिवपुरी जिलों के कलेक्टरों व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली जा रही है । शिवपुरी जिले के बदरवास और कोलारस सहित अन्य प्रभावित क्षेत्रों में फंसे नागरिकों को निकालने के लिए एयरलिफ्ट ऑपरेशन की तैयारी शुरू हो चुकी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य केंद्रीय गृह मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की सतत निगरानी में संगठित और प्रभावी ढंग से जारी हैं। सिंधिया ने बताया कि वे लगातार गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय के साथ संपर्क में हैं। राहत कार्यों को गति देने के लिए उन्होंने रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह, एयर वाइस मार्शल विक्रम गौड़ और एओसी मनीष शर्मा से चर्चा कर आवश्यक समन्वय सुनिश्चित किया है। वे निरंतर जिला प्रशासन और भारतीय वायुसेना के संपर्क में हैं। साथ ही, प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव से भी स्थितियों की नियमित जानकारी साझा की जा रही है। आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त सहायता हेतु समन्वय लगातार जारी है। केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर राहत कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। सिंधिया ने कहा हर नागरिक की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है, और हमारा प्रयास निरंतर इसी संकल्प के साथ जारी है।

रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन, युद्धस्तर पर राहत प्रयास जारी
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशों के तहत, अशोकनगर, गुना और शिवपुरी जिलों में प्रशासनिक अमला पूरी तरह सक्रिय है । जिलाधिकारियों और वरिष्ठ अधिकारियों के समन्वय से प्रभावित क्षेत्रों में युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। इस अभियान के तहत बाढ़ में फंसे ग्रामीणों और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुँचाया जा रहा है। राहत कार्यों में जिला प्रशासन, पुलिस, होमगार्ड और स्थानीय बचाव दलों ने पूर्ण समन्वय और तत्परता के साथ निर्णायक भूमिका निभाई है।

बाढ़ से प्रभावित हर पीड़ित मेरा अपना परिवार का सदस्य है: सिंधिया
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, “अतिवृष्टि से प्रभावित प्रत्येक नागरिक मेरे लिए परिवार का हिस्सा है। इस संकट की घड़ी में मैं केवल सांसद नहीं, बल्कि आपका अपना परिवार के सदस्त के तौर पर आपके साथ खड़ा हूँ। गुना, अशोकनगर और शिवपुरी के बाढ़ प्रभावित नागरिकों को आश्वस्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति और पशुधन की सुरक्षा, राहत और पुनर्वास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सिंधिया ने यह भी स्पष्ट किया कि ज़रूरतमंदों तक हरसंभव सहायता पहुँचाने के लिए प्रशासन से निरंतर समन्वय किया जा रहा है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री, चिकित्सा सेवाएं, पेयजल और भोजन की आपूर्ति तेज़ी के साथ पूर्ण प्रयास के साथ जारी है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

रिपोर्ट शमसुलहक खान आज तक 24 X 7 न्यूज़ ब्यूरो बस्ती डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को भाजपा बस्ती का जिला प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में उत्साह बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के संगठन द्वारा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को बस्ती जिले का जिला प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा इससे पूर्व बस्ती जिले में सदस्यता अभियान के प्रभारी के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा चुके हैं। अपने सरल व्यवहार, सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण के कारण वे कार्यकर्ताओं के बीच लोकप्रिय रहे हैं। उनके पूर्व डॉ. समीर सिंह बस्ती जिले के प्रभारी रहे हैं। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी ने डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को बधाई देते हुए कहा कि सत्येन्द्र सिन्हा संगठन के अनुभवी एवं सक्रिय कार्यकर्ता हैं। बस्ती जिले में पूर्व में भी उन्होंने संगठनात्मक दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन किया है। उनके अनुभव और कार्यशैली का लाभ निश्चित रूप से संगठन को मिलेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा का बस्ती जिले के कार्यकर्ताओं से पहले से ही आत्मीय जुड़ाव रहा है। उनके जिला प्रभारी बनने से संगठनात्मक कार्यों को नई ऊर्जा मिलेगी। पार्टी के सभी कार्यकर्ता उनके मार्गदर्शन में संगठन को और मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे। डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को जिला प्रभारी बनाए जाने पर वैभव पाण्डेय, गोपेश्वर त्रिपाठी, राजेश पाल चौधरी, जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, प्रत्यूष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्र, अखंड प्रताप सिंह, वीरेंद्र गौतम, ब्रह्मदेव यादव ‘देवा’, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, शालिनी मिश्र, अभिषेक कुमार गौतम, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुनील सिंह, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, नीलम गौंड, प्रदीप निषाद, सुरेन्द्र कुमार चौधरी, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार तिवारी, अजय पाल सिंह ‘राजन’ एवं नीरज त्रिपाठी सहित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in