मनीष मिश्रा बने योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के प्रदेश कॉर्डिनेटर

आर चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया –उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को मेरठ में आयोजित हुई ।
जिसमें काई जिला इकाइयों का पुर्नगठन किया गया । बैठक में योगासन भारत के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रचित कौशिक ने औरैया जिला योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के महासचिव मनीष मिश्रा को उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन का प्रदेश कॉर्डिनेटर नामित किया । जिला औरैया में महिलाओ हेतु अस्मिता योगासन सिटी लीग 2025 आवंटित की ।
बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष ऋषिपाल सिंह ने की । प्रदेश महासचिव रोहित कौशिक के मनीष मिश्रा को बधाई देते हुए कहा कि श्री मिश्रा के प्रदेश कॉर्डिनेटर बनने से उत्तर प्रदेश योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन संगठन को अधिक मजबूती मिलेगी । योगासन के क्षेत्र में व्यापक प्रगति होगी । इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष सर्वेश उपाध्याय सेंट्रल जोन आब्जर्वर अरुणा सक्सेना पश्चिमी जोन आब्जर्वर डॉ जोगिंदर सिंह पूर्वी जोन आब्जर्वर प्रशांत त्रिपाठी सेंट्रल जोन के संरक्षक व प्रधानाचार्य परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार अग्निहोत्री योगासन के जिला अध्यक्ष कृष्ण मोहन उपाध्याय जिला कोषाध्यक्ष महेश कुमार शर्मा जिला संयुक्त सचिव मनमोहन सिंह सेंगर जिला उपाध्यक्ष मनोज भदौरिया रीता चंदेरिया अंकित राजपूत योगी विशाल कुमार शिवम् चौहान मृदुल चतुर्वेदी सहित प्रदेश कई जिला अध्यक्ष व जिला सचिवों नेशनल रैफरी नेशनल कोच आदि ने बधाई दी।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in