बड़ोदिया ( सरदारपुर )
जिला ब्यूरो दिलीप पाटीदार


बड़ोदिया, 30 जुलाई 2025 – आज शासकीय हाईस्कूल बड़ोदिया में विद्यार्थियों को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम राज्य सरकार की साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना है।
इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण मे मुख्य अतिथि सरपंच विक्रम खराड़ी, उपसरपंच जीवन पाटीदार, पूर्व प्रभारी प्राचार्य ईश्वर लाल पाटीदार, द्वारा वितरित कि गई इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य, अतुल कुमार त्रिवेदी, शिक्षक लालचंद पाटीदार, रेवानसिंह भूरिया, लोकेन्द्र दुबे, बगदीराम परमार, व अन्य शिक्षक, शिक्षिकाएं , एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को क्रमबद्ध रूप से साइकिलें वितरित की गईं।
विद्यालय के प्राचार्य अतुल कुमार त्रिवेदी ने बताया कि, “साइकिल वितरण योजना से विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा मिलेगी, जिससे उनकी पढ़ाई में नियमितता और रूचि बनी रहेगी। यह पहल शिक्षा को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।”
साइकिल प्राप्त कर छात्रों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। छात्रा __ ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “अब स्कूल आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा और पढ़ाई में पूरा ध्यान दे सकेंगे।”
विद्यालय के प्राचार्य अतुल कुमार त्रिवेदी द्वारा बताया गया कि कक्षा 6 की 13 व कक्षा 9 वी कि 25 साइकिल वितरित कि गई। यह जानकारी पाटीदार सर द्वारा दि गई।



