एन आर सी सहित आंगनबाड़ी आदि के कार्यों की जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रतिदिन तथा मुख्य विकास अधिकारी साप्ताहिक रूप से करे समीक्षा

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

 

*एन आर सी सहित आंगनबाड़ी आदि के कार्यों की जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रतिदिन तथा मुख्य विकास अधिकारी साप्ताहिक रूप से करे समीक्ष।*

 

*समीक्षा में खराब प्रगति वालों के विरुद्ध की जाए कार्यवाही।*

 

*राष्ट्रीय पोषण मिशन के अंतर्गत पोषण अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन में रुचि न लेने वाले पंचायत सचिव व सम्बंधित ग्राम प्रधान को किया जाए नोटिस जारी।*

 

*औरैया 30 जुलाई 2025-* जिलाधिकारी डॉ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में जिला पोषण समिति की बैठक में बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में संचालित योजनाओं की समीक्षा की, बैठक में निर्देश दिये गये कि आंगनबाड़ी केन्द्र के लाभार्थियों को नियमित निर्धारित मात्रा में पोषाहार वितरण करायें। पोषाहार वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गम्भीरता से लेते हुए कार्यवाही की जायेगी।

जनपद में निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केन्द्र भवनों को 15 दिवस के अन्दर सम्बन्धित समस्त कार्यदायी संस्थाऐं पूर्ण करा दें।

जनपद में चिकित्सीय जटिलता वाले बच्चों (सैम बच्चें) का परीक्षण कर जिला अस्पताल में संचालित पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती करायें, एनआरसी का जिला कार्यक्रम अधिकारी द्वारा प्रतिदिन, मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रतिसप्ताह भ्रमण किये जाने के सम्बन्ध में समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिये गये।

उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी/प्रभारी एवं बाल विकास विकास के अन्य अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in