*’‘नशे से दूरी, है जरूरी’’ पंद्रह दिवसीय नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का मानस भवन में पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर श्री अतुल सिंह के मुख्यातिथ्य एवं पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय की उपस्थित में समापन कार्यक्रम हुआ सम्प*
*👏👏 पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर श्री अतुल सिंह ने 15 दिवसिय नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के निर्देशन मे जबलपुर पुलिस द्वारा नशा मुक्ति जागरूकता हेतु किये गये प्रयासों की सराहना करते हुये दी बधाई*
*🎥🎦रील प्रतियोगिता एवं स्कूल कालेजों में आयोजित की गयी प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को शील्ड देकर किया गया पुरूस्कृत🏆*
मध्यप्रदेश शासन माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार सम्पूर्ण प्रदेश में 15 जुलाई से 30 जुलाई 2025 तक ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ शीर्षक से नशा मुक्ति जनजागरण अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य समाज को नशीले पदार्थों की बुराइयों से अवगत कराना तथा युवाओं को जागरूक करते हुए मध्यप्रदेश को नशा मुक्त बनाना है।
इसी तारतम्य में जबलपुर जिले में पुलिस महानिरीक्षक जबलपुर जोन जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा (भा.पु.से.), पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को ’’नशे से दूरी, है जरूरी’’ नशा मुक्ति जनजागरण अभियान के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में संवाद एवं विचार गोष्ठियां, हाट-बाजारों व सार्वजनिक स्थलों पर नुक्कड़ नाटक, पोस्टर-पंपलेट के माध्यम से जागरूकता, जनसंवाद एवं रैली का आयोजन कर लोगों को जागरूक करने हेतु आदेशित किया गया ।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी के मार्ग निर्देशन में समस्त नगर पुलिस अधीक्षक/ उप पुलिस अधीक्षक/एसडीआसेपी द्वारा अपने अपने अनुभाग के थाना में जागरूकता हेतु विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया।
*नशा मुक्ति अभियान के 15 दिन पूर्ण होने पर आज दिनॉक 30-7-25 को मानस भवन में ‘‘नशे से दूरी है जरूरी ’’ नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का समापन कार्यक्रम पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) के मुख्यातिथ्य में पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) की उपस्थिति में सम्पन हुआ।*
*‘‘नशे से दूरी है जरूरी ’’ नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के समापन कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) सुश्री अंजना तिवारी, समस्त नगर पुलिस अधीक्षक, समस्त थाना प्रभारी शहर , पुलिस अधिकारी कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, शिक्षकगण, स्कूल कालेज की छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे।*
*अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), द्वारा बताया गया कि जबलपुर पुलिस द्वारा विगत 15 दिनों में जिला जबलपुर के स्कूल, कालेज, खेल मेैदान हैल्थ क्लब, कोचिंग सस्थान, हॉस्टल, मुख्य तिराहे, चौराहे, रेल्वे स्टेशन, बस स्टैण्ड, कालोनियो मोहल्लो एवं गॉव-गॉव में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों युवक, युवतियों, आटो/बस चालकों, कालोनी/मोहल्ले/ग्राम वासियों के साथ साथ बंदीगृहों में भी कार्यक्रम आयोजित कर नशे के दुष्परिणामो से अवगत कराते हुये नशे से दूर रहने के संबंध मे समझाईश दी गई तथा नशा मुक्ति अभियान के तहत नशे से दूर रहने हेतु शपथ दिलाई गई।*
*इसके अतिरिक्त शार्ट फिल्म दिखाकर गीत-संगीत कार्यक्रम एवं नुक्कड नाटकों का आयोजन कर नशे से होने वाली समस्याओं से अवगत कराते हुये लोगों को जागरूक किया गया।*
*इसके साथ ही नशा मुक्ति जागरूकता हेतु सायकिल रैली, मोटर सायकिल रैली, आटो रैली निकालते हुये ’’नशे से दूरी है जरूरी’’ ’’हमारा है यही संदेश, नशा मुक्त हो मध्यप्रदेश’’ जैसे नारे लगाये गये।*
*जबलपुर शहर में ’‘नशे से दूरी, है जरूरी’’ सम्बंधी फलैक्स एवं पोस्टर से सुसज्जित जागरूकता रथ/वाहन द्वारा घूम-घूम कर लोगों को जागरूक किया गया ।*
*15 दिवसीय अभियान के दौरान शैक्षणिक संस्थानों, बस्तियों एवं सार्वजनिक स्थानों पर जनसंवाद के साथ साथ पंपलेट बांटे गये बैनर पोस्टर लगवाये गये। स्कूल कालेजों में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता, रांगोली प्रतियोगिता, ड्राईग प्रतियोगिता, पेटिंग प्रतियोगिता आयोजित करते हुये विजयी विद्याथियों को पुरूस्कार वितरित किये गये।*
** * * इसके साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से जागरूकता कार्यकम का प्रचार प्रसार करते हुये नशे से दूरी, है जरूरी’’ जागरूकता सम्बंधी रील प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।* * **
*कार्यक्रम में नाट्यलोक संस्था श्री जानकी बैंड ऑफ़ वीमेन द्वारा निर्देशक दविन्दर सिंह ग्रोवर के निर्देशन में सुश्री माही सोनी, सुश्री मानसी सोनी, सुश्री चेतना बैन, सुश्री आरती दुबे, सुश्री चांदनी सेन, सुश्री अनामिका बाजपाई, सुश्री अदिति पटेल द्वारा नशा मुक्ति का संदेश देते हुये मधुर गीतों की प्रस्तुति की गयी।*
*इसके पश्चात रंग विलक्षण लोक नाट्य कल्याण समिति द्वारा ‘‘नशा नाश का कारण’’ शीर्षक नाटक प्रस्तुत किया गया। उक्त नाटक का मंचन श्री अंशुल ठाकुर, सुश्री वंशिका, सुश्री मित्यांशी, श्री तरूण ठाकुर, श्री नमन मिश्रा, श्री अमन मिश्रा, श्री दुर्गेश सोनी, द्वारा किया गया। नाटक का निर्देशन श्री अंशुल ठाकुर , म्यूजिक अक्षय सिंह ठाकुर, ड्रम प्ले अक्षय अवस्थी द्वारा किया।*
*पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा कहा गया कि विगत 15 दिनों तक जिला जबलपुर मे जबलपुर पुलिस द्वारा नशे से दूरी है जरूरी नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत उपरोक्त विभन्न माध्यमों से लोगों को जागरूक किया गया। उम्मीद है कि उक्त अभियान जबलपुर के नागरिको को नशे से दूर रहने की प्रेरणा देने में सफल होगा। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोग नशा किस प्रकार परिवार, समाज को प्रभावित करता है के बारे मे अपने परिवार व आसपास के लोगों को जानकारी देते हुये नशे से दूर रहने हेतु जागरूक करें।*
*पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) द्वारा ’’नशे से दूरी है जरूरी’’ नशा मुक्ति अभियान के तहत समाज में जागरूकता लाने हेतु पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशन मे जबलपुर पुलिस द्वारा किये गये प्रयासो की सराहना करते हुये सफल आयोजन के लिये बधाई दी।*
*आपने कहा कि नशा व्यक्तिगत, परिवारिक एवं आर्थिक क्षति पहुंचाता तथा समाज को भी प्रभावित करता है। नशा किस प्रभार समाज को प्रभावित करता है इस विषय पर स्कूल कालेज के बच्चो को अधिक से अधिक नशे से दूर रहने हेतु जागरूक किया गया है क्योकि यही बच्चे भविष्य मे जिम्मेदार नागरिक बनेंगे, सभी बच्चे अपने परिवार व आसपास के लोगों के बीच नशे से दूर रहने हेतु जागरूकता फैलाये ताकि भविष्य मे नशा मुक्त समाज व नशा मुक्त जबलपुर शहर हो सके।*
*कार्यक्रम में नशे से दूरी, है जरूरी’’ जागरूकता हेतु आयोजित रील प्रतियोगिताा में प्रथम स्थान पाने वाले अंशुल मिश्रा को 11 हजार रूपये, द्वितीय स्थान पाने वले शानू शर्मा को 7 हजार रूपये तथा तृतीय स्थान पाने वाले नमन मिश्रा को 5 हजार रूपये के नगद पुरूकार से गैलेक्सी अस्पताल एवं मार्बल सिटी अस्पताल के सौजन्य से पुरूस्कृत किया गया। इसके साथ ही स्कूल कालेजों में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान अंतर्गत आयोजित की गयी निबंध प्रतियोगिता, रांगोली प्रतियोगिता, ड्राईग प्रतियोगिता, पेटिंग प्रतियोगिता में विजयी विद्याथियों को भी शील्ड प्रदान कर पुरूस्कृत किया गया।*
*समापन कार्यक्रम के अंत में पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज जबलपुर श्री अतुल सिंह (भा.पु.से.) द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शिक्षक/शिक्षिकाओ, छात्र/छात्राओं को को नशे से दूर रहने हेतु शपथ दिलाई गई ।*
*नशे से दूरी, है जरूरी’’ जागरूकता कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला जबलपुर के उक्त अभियान की नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमति आकांक्षा उपाध्याय, समस्त थाना प्रभारी शहर/देहात, रक्षित निरीक्षक श्री जय प्रकाश आर्य, कन्ट्रोलरूम प्रभारी श्री सतीष झारिया की सराहनीय भूमिका रही।*



