*मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा चलाये जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत आज 6वीं बटालियन वि.स. बल में नशा मुक्ति विषय पर पीटीएस में प्रशिक्षु नव आरक्षकों की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया*

मध्यप्रदेश शासन के माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश श्री कैलाश मकवाना (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार मादक पदार्थ एवं नशे के दुष्प्रभावों के बारे में किशोर, युवा एवं अन्य नागरिकों को जागरूक करने एवं इसकी लत से दूर रहने के संबंध में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा एक अभियान ‘‘ नशे से दूरी-है जरूरी’’ दिनांक 15-07-25 से 30-07-25 तक सम्पूर्ण प्रदेश में चलाया जा रहा है।
इसी अभियान के तहत 6 वीं बटालियन जबलपुर कमांण्डेंट श्री सिद्धार्थ चौधरी भा.पु.से. के मार्गदर्शन में दिनांक 30.07.2025 को नशे से दूरी है जरूरी विषय पर पीटीएस जबलपुर में प्रशिक्षु नव आरक्षकों की भाषण प्रतियोगिता का आयोजन बटालियन के नवीन सामुदायिक भवन में संपन्न करायी गयी। प्रतियोगिता में नव आरक्षकों द्वारा नशे से दूरी है जरूरी विषय पर सारगर्भित विचार व्यक्त किये गये।
इस दौरान कमाण्डेंट श्री सिद्धार्थ चौधरी भा.पु.से. द्वारा सभी उपस्थित जनों को इस अभियान को सफल बनाने व समाज को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया गया।
नशा मुक्ति अभियान के तहत भाषण प्रतियोगिता के दौरान डिप्टी कमाण्डेंट श्री अभिषेक राजन डिप्टी कमाण्डेंट श्री लामू सिंह श्याम असिस्टेंट कमांण्डेंट श्री एम. पी. सिंह श्रीमती मेहन्ती मरावी श्री विजय कुमार अंभोरे एड्ज्युटेंट श्री सुबोध लोखण्डे निरीक्षक श्री विक्रम सिंह निरी० श्री विजय मेहरा श्री स्वरूप सिंह उईके श्री सुशील बागरी सामग्री अध्यक्ष श्री हितेश फुलझेले सूबेदार मेजर श्री बिलर सिंह जमरा पीटीएस में प्रशिक्षणरत नव आरक्षक व पीटीएस स्टॉफ के अधिकारी/कर्मचारी सम्मिलित हुये।



