Skip to main content

Aaj Tak24x7

राजस्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल (म.प्र.) के नाम अभिभाषक संघ नेअनुविभागीय अधिकारी गंजबासौदा को सौंपा ज्ञापन

लोकेशन -गंज बासौदा

कम्पोजिट भवन नवीन न्यायालय भवन ग्राम रजोदा के पास बनबाये जाने बाबत्।

एंकर – गंजबासौदा के तहसील का अनुविभागीय अधिकारी न्यायालय भवन बनाये जाने की प्रकिया वर्तमान में प्रारंभ है तथा स्थान का चयन किया जा रहा है जबकि ज्ञात है कि नवीन न्यायालय भवन ग्राम रजोदा में बनकर उसमें न्यायालीन कार्य प्रारंभ हो चुका है जो कि तहसील न्यायालय से लगभग 4 कि.मी. की दूरी पर स्थित है एवं हम अभिभाषकगण को सिविल न्यायालय एवं तहसील न्यायालय दोनों में अपने बकालत पेशे को करना पड़ता है तथा पीड़ित पक्षकारों को न्याय दिलाने में अपना सहयोग करते हैं जो कि वर्तमान में सिविल न्यायालय एवं तहसील न्यायालय दोनों अत्यधिक दूरी पर होने के कारण हम अभिभाषकगण एवं पक्षकारों को अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा समय से दोनों में से किसी एक न्यायालय में उपस्थित न हो पाने के कारण उक्त दिनांक को नियत प्रकरणों में कार्यवाही नहीं हो पाने अथवा अनुपस्थिति में प्रकरण में एक पक्षीय कार्यवाही होने से पक्षकारों के नुकसान के साथ-साथ अपने पेशे में भी नुकसान उठाने को मजबूर हो रहे हैं जबकि हम अभिभाषकगण पूर्व से ही नवीन न्यायालय भवन के पास ही तहसील न्यायालय भवन बनाये जाने की मांग करते आ रहे हैं।
यह कि वर्तमान में संचालित नवीन न्यायालय भवन तथा तहसील कार्यालय एक ही जगह न होने से अधिवक्ताओं एवं पक्षकारों को सुलभ एवं सस्ता न्याय नहीं मिल पा रहा है वर्तमान में संचालित न्यायालय भवन एवं तहसील न्यायालय में कार्य करने में अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
और वर्तमान में तहसील न्यायालय का नया अनुविभागीय अधिकारी न्यायालय भवन बनाये जाने की प्रक्रिया चल रही है तथा उसके लिये स्थान का चयन किया तहसीलदार एवं अनुविभागीय अधिकारी संयुक्त कम्पोजिट भवन बनाने के लिये निर्धारित किए जाने से रहा है, नवीन न्यायालय भवन के पास शासकीय भूमि है जो खाली पड़ी है उक्त भूमि को किये जाने से अधिवक्ताओं को अपना व्यवसाय संचालित करने में एवं पक्षकारों को सुलभएवं शीघ्र न्याय दिलाने में सुबिधा होगी।

जिस पर संघ ने कहा कि तहसील न्यायालय का कम्पोजिट भवन नवीन न्यायालय भवन के पास शासकीय भूमि पर निर्मित कराये जाने हेतु शीघ्र कार्यवाही करें। अन्यथा की स्थिति में अभिभाषक संघ बासौदा चरणवद्ध आंदोलन करने बाध्य होगा।

रवि चौरसिया

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in