Skip to main content

Aaj Tak24x7

35 करोड़ की लागत से बना अर्धनिर्मित स्टॉप डेम बारिश में बहा, नल-जल योजना को बड़ा झटका

मध्यप्रदेश शहरी विकास नल जल योजना के तहत हो रहा था निर्माण | जिम्मेदार कौन?

जिले के विभिन्न वार्डों में सुचारु जल वितरण सुनिश्चित करने के लिए नल जल योजना के अंतर्गत लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से कार्य किया जा रहा है। इसी योजना के तहत बन रहा एक अर्धनिर्मित स्टॉप डेम जून-जुलाई 2025 की पहली ही बारिश में बह गया। यह घटना संबंधित एजेंसियों की कार्यप्रणाली और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।

विभाग ने समय पर कोई संज्ञान नहीं लिया, और परिणामस्वरूप यह अर्धनिर्मित स्टॉप डेम पहली ही बारिश में बह गया, जिससे योजना की साख और जनता का विश्वास दोनों प्रभावित हुए हैं।”
प्रमुख सवाल:
क्या 35 करोड़ की लागत से हो रहा निर्माण इतने कमजोर मानकों पर आधारित था?

किस स्तर पर जिम्मेदारी तय होगी?
क्या दोषी एजेंसी पर कार्रवाई होगी?
अब देखने वाली बात यह होगी कि शहरी विकास विभाग इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या इस विफलता के लिए दोषियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा।

रिपोर्टर दिनेश केवट
अनुपपुर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in