कुड़वा गांव में विषैले जंतु के काटने से 10 वीं की छात्रा 16 वर्षीय किशोरी की मौत।

आज तक 24x7news सोनभद्र से विनोद कुमार की रिपोर्ट

कोन सोनभद्र। कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा गांव में 31 जुलाई गुरुवार की सुबह एक हृदयविदारक घटना सामने आई है एक 16 वर्षीय काजल नामक किशोरी को किसी विषैले जंतु के काटने से मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार बता दें कि परिजनों ने बताया कि काजल सुबह लगभग 6:30 बजे घर के आंगन में काम कर रही थी, तभी किसी विषैले जंतु ने उसकी पैर की अंगूठे को काट लिया। जिससे थोड़ी ही देर में किशोरी की हालत काफी बिगड़ गई, जंतु की काटने की जहर शरीर में इतना तेजी से फैला कि किशोरी देखते ही देखते अचेत हो गई और गिर पड़ी, परिजनों ने काजल को निजी वाहन से लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया जहां चिकित्सक डॉ विनोद कुमार सिंह ने जांच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। किशोरी काजल की मौत ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया मानो उन पर पहाड़ टूट गया हो। लोग दहाड़े मार मारकर रोने लगे इस घटना से परिजनों में गहरा आघात पहुंचा है। इस घटना ने न केवल एक परिवार की खुशियों को उजाड़ दिया है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश व अन्य विषैले जंतुओं से सुरक्षा के लिए तत्काल इलाज की अब भी पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पाई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीण इलाकों में विषैले जंतुओं के काटने पर तत्काल इलाज के लिए एंटी वेनम दवाएं, प्रशिक्षित चिकित्सा कर्मी और जन जागरूकता अभियान चलाए जाएं ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से मासूम जीनों को बचाया जा सके।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

100% LikesVS
0% Dislikes