
भोपाल से बड़ी खबर सामने आई है, जहां समाजवादी पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विधानसभा का घेराव किया। पार्टी का आरोप है कि मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हो रहा है। जबलपुर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, यानी सी.एम.एच.ओ डॉ. संजय मिश्रा पर घोटाले के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पार्टी का कहना है कि सरकारी फंड का दुरुपयोग किया गया, और अब तक किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राजधानी में विरोध प्रदर्शन किया।इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई और कई स्थानीय मुद्दों को भी उठाया गया।
मुद्दे जो प्रदर्शन में उठाए गए:
स्वास्थ्य विभाग में कथित भ्रष्टाचार
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर असंतोष
युवाओं में बढ़ती बेरोज़गारी
व्यापारिक समुदाय की आर्थिक परेशानियाँ
सड़क, पानी, बिजली जैसी मूलभूत समस्याएँ
पार्टी ने सरकार पर क्या आरोप लगाए?
समाजवादी पार्टी का कहना है कि मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यकाल में प्रशासनिक तंत्र बिखर चुका है।
स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई हुई हैं पूरे प्रदेश में अस्पताल माफीयाओं और दवा माफियाओं का आतंक है सभी अवैध अस्पतालों के खिलाफ संस्कारधानी जबलपुर में समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव नरेंद्र कुमार राकेशिया के द्वारा लगातार शिकायतें की गई है जबलपुर सी. एम. एच. ओ डॉ. संजय मिश्रा के भ्रष्टाचार के विरुद्ध माननीय उच्च न्यायालय में याचिका दायर की गईं है जिस पर माननीय उच्च न्यायालय तत्परता से सुनवाई कर रहे हैं, शिक्षण संस्थानों में सुविधाओं का अभाव है और रोजगार के अवसर तेजी से घट रहे हैं।
पार्टी ने यह भी कहा कि महिला सुरक्षा के दावे सिर्फ कागज़ों पर हैं, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां करती है।
विधानसभा के बाहर रही भीड़, पुलिस तैनात
भोपाल में प्रदर्शन को देखते हुए विधानसभा मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए।
हालांकि, प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और प्रशासन की निगरानी में संपन्न हुआ।
अब सबकी निगाहें सरकार की प्रतिक्रिया पर टिकी हैं।
फिलहाल सरकार की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
विपक्ष का आरोप है कि सत्ता पक्ष लगातार जनता की आवाज़ को दबाने की कोशिश कर रहा है। समाजवादी पार्टी ने यह चेतावनी भी दी है कि अगर सरकार ने समय रहते कार्रवाई नहीं की,
तो आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज किया जाएगा।
तो भोपाल में आज का दिन सियासी तौर पर काफी गरम रहा।देखना यह होगा कि सरकार इन आरोपों और जनआंदोलन के बीच क्या रुख अपनाती है। धरना प्रदर्शन विधानसभा घेराव में
प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनोज यादव प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश यादव
प्रदेश सचिव आशीष मिश्रा जिला अध्यक्ष कमलेश पटेल जिला महासचिव नरेंद्र कुमार राकेशिया एवं समस्त कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे ।



