Skip to main content

Aaj Tak24x7

जुए के फड़ पर छापा, 08 जुआडी गिरफ्तार, 18 हजार 300 रूपये जप्त

*जुए के फड़ पर छापा, 08 जुआडी गिरफ्तार, 18 हजार 300 रूपये जप्

*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा एवं एसडीओपी पाटन श्री लोकेश डाबर के मार्ग दर्शन में थाना पाटन की टीम द्वारा 8 जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकडते हुये 18 हजार 300 रूपये जप्त किये गये है।

थाना प्रभारी पाटन श्री गोपिन्द्र सिंह ने बताया कि दिनांक 01-08-25 को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम रिमझा मे रोड़ किनारे शेड के नीचे राघव शर्मा के घर के पास कुछ जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हार जीत का दाव लगाकर जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई ग्राम रिमझा में रोड़ किनारे शेड के नीचे राघव शर्मा के घर के पास बैठकर जुआड़ी ताश पत्तों पर रूपयों की हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलते दिखे जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किये जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया नाम पता पूछने पर सभी ने अपने नाम क्रमशः घनश्याम सिंह निवासी गुरू मोहल्ला पाटन, राघव शर्मा निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन, मनोज बर्मन निवासी गुरू मोहल्ला पाटन, रूपेश ठाकुर निवासी ग्राम सिंगौरी, रोहित ठाकुर निवासी चौधरी मोहल्ला पाटन, सतीश सिंह गौंड़ निवासी ग्राम सिंगौरी, आशीष गलबले निवासी ग्राम रिमझा, अनुराग नंदेसरिया निवासी ग्राम रिमझा बताये जुआड़ियों के पास तथा फड़ से ताश पत्ते एवं 18 हजार 300 रूपये जप्त करते हुये जुआरियों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय भूमिका- जुआड़ियों को पकड़ने में उप निरीक्षक जितेन्द्र दुबे, प्रधान आरक्षक विजय जैसवाल, आरक्षक गंगाराम, रामगोपाल, आनंद, छन्नूलाल, आलोक, रिंकू यादव की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in