Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना गोरखपुर एंव बरगी पुलिस की कार्यवाही*   *अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 01 आरोपी गिरफ्तार* ,   *300 पाव देशी एवं 60 लीटर कच्ची शराब जप्त

*थाना गोरखपुर एंव बरगी पुलिस की कार्यवाही*

*अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 01 आरोपी गिरफ्तार* ,

*300 पाव देशी एवं 60 लीटर कच्ची शराब जप्

*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री पल्लवी शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजना तिवारी , नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री एमडी नागोतिया, नगर पुलिस अधीक्षक बरगी श्री अंजुल अयंक मिश्रा के मार्ग दर्शन में थाना गोरखपुर पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर 300 पाव देशी शराब एवं थाना बरगी की टीम द्वारा 60 लीटर कच्ची शराब जप्त की गयी है।

थाना प्रभारी गोरखपुर श्री नितिन कमल ने बताया कि दिनांक 1-8-25 को मुखबिर से सूचना मिली कि टेण्डर 2 ब्लाक एल 20/10 में अंकित रैकवार एवं मयूर बाल्मीक मिलकर भारी मात्रा में अवैध शराब रखकर बेच रहे हैं सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई टेण्डर 2 ब्लाक एल 20/10 में मयूर बाल्मीक मिला जिससे पूरा नाम पता पूछने पर अपना नाम मयूर बाल्मीक उम्र 23 वर्ष निवासी रामपुर छापर गोरखपुर बताया तलाशी लेने पर 2 अलग अलग कमरों 2 बोरियों में कुल 300 पाव देशी शराब कीमती लगभग 25 हजार रूपये की रखी मिली, उक्त शराब के संबंध में पूछताछ करने पर टेंडर 2 निवासी अंकित रैकवार द्वारा शराब मंगवाना बताते हुये अंकित रैकवार से मिलकर टेण्डर 2 ब्लाक एल 20/10 में रखकर बेचना बताया , अंकित रैकवार की तलाश करने पर मौके से छत की दीवार फांदकर भाग गया। आरोपी मयूर बाल्मीक के कब्जे सेे 300 पाव देशी शराब जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये फरार आरोपी अंकित रेैकवार की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय है कि पकड़े गये आरोपी मयूर बाल्मीक के विरूद्ध अवैध रूपयों की मांग कर मारपीट, आर्म्स एक्ट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आबकारी एक्ट के पूर्व से 14 अपराध पंजीबद्ध हैं।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक प्रभाकर सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक जमुना मिश्रा, आरक्षक उमाशंकर, भागीरथ, दीपक की सराहनीय भूमिका रही।

थाना प्रभारी बरगी श्री जितेन्द्र पाटकर ने बताया कि दिनांक 1-8-25 को रात्रि मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम खिरैनी में रेल्वे ब्रिज के पास खिरैनी निवासी चवन्नी बर्मन भारी मात्रा में कच्ची शराब रखे बेेचने केे लिये खिरहनी रेल्वे ब्रिज के पास खड़ा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई खिरहनी रेल्वे ब्रिज झाड़ियोें के पास चवन्नी बर्मन प्लास्टिक की तीन कुप्पी रखे दिखा जो पुलिस को देखकर दौड़ लगाकर अंधेरे एवं झाड़ियों का फायदा उठाकर भाग गया। तीनों कुप्पी में कुल 60 लीटर कच्ची शराब कीमती लगभग 6 हजार रूपये की रखी मिली। जिसे जप्त करते हुये फरार आरोपी चवन्नी बर्मन के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुये आरोपी की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय भूमिका- शराब जप्त करने में प्रधान आरक्षक रूपनारायण दुबे, प्रधान आरक्षक विजय पटेल, सुधीर पटैल की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in