Skip to main content

Aaj Tak24x7

देवास 03 अगस्‍त 2025/ कन्नौद विकासखंड क्षेत्र में किसानों द्वारा खरीदे गए बायोकलोर खरपतवारनाशक के प्रयोग के बाद ग्राम पीपल्दा,मथनी, काटकूट , गुदभेल आदि में सोयाबीन की फसल के सूख जाने की घटना सामने आने के बाद। कृषि विभाग द्वारा कलेक्टर श्री ऋतुराज सिंह के निर्देशानुसार कीटनाशक अधिनियम 1968 की धाराओं एवं भारतीय दंड संहिता की धोखाधड़ी से संबंधित धाराओं के अंतर्गत HPM केमिकल एंड फर्टिलाइजर नई दिल्ली कंपनी मालिक एवं अन्य 6 व्यक्ति के विरुद्ध कन्नौद थाने में एफआईआर कराई गई है।

लोकेशन -कन्नौद
आज तक 24×7

किसानों ने HPM केमिकल एंड फर्टिलाइजर नई दिल्ली द्वारा निर्मित बायोकलोर खरपतवार नासि का उपयोग अपनी फसल पर किया था। प्रयोग के कुछ ही दिनों बाद बड़ी संख्या में खेतों में सोयाबीन की फसल पीली पड़कर सूखने लगी। इसकी शिकायत किसानों ने कृषि विभाग कन्नौद में दर्ज कराई।
जांच में प्रथम दृष्टया यह पाया गया कि खरपतवार नाशक बायोकलोर का किसानों को इसकी सही जानकारी नहीं दी गई थी। यह कार्यवाही कीटनाशक अधिनियम 1968 की एवं किसानों के साथ धोखाधड़ी करने पर भारतीय दंड संहिता की धारा 318 (2) और अन्य संबंधित धाराओं के तहत की गई है।
कृषि विभाग द्वारा सभी किसानों से अपील की है कि वे प्रमाणित एवं पंजीकृत कीटनाशकों दुकानदारों से ही क्रय करें एवं कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों द्वारा अनुशंसित कीटनाशकों का ही उपयोग करें और किसी भी अनियमितता की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in