Skip to main content

Aaj Tak24x7

थाना गोहलपुर पुलिस की कार्यवाही* *अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 01 आरोपी गिरफ्तार, 300 पाव देशी शराब जप्त

*थाना गोहलपुर पुलिस की कार्यवाही*

*अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 01 आरोपी गिरफ्तार, 300 पाव देशी शराब जप्

*

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक गोहलपुर श्री मधुर पटेरिया के मार्ग दर्शन में थाना गोहलपुर पुलिस द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार कर 300 पाव देशी शराब जप्त की गयी है।

थाना प्रभारी गोहलपुर श्री रीतेश पाण्डे ने बताया कि दिनांक 2-8-25 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि दीपक उर्फ बंदर चौधरी नाम का युवक रेयान स्कूल के पीछे नाले के पास शांतिनगर में 2 बोरियों में अवैध देशी शराब रखे बेचने हेतु ग्राहक का इंतजार रक रहा है, सूचना पर मुखबिर के बताये स्थान पर दबिश दी गई, मुखबिर के बताये हुलिये का युवक रेयान स्कूल के पीछे नाले के पास शांतिनगर में झाड़ियों के पास खड़ा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने पूछताछ पर अपना नाम दीपक उर्फ बंदर चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी भोलानगर थाना माढ़ोताल बताया जिसके कब्जे मे रखीं दोनों बोरियों को चैक करने पर 300 पाव देशी शराब कीमती लगभग 24 हजार रूपये की रखी मिली जिसे जप्त करते हुये आरोपी के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

उल्लेखनीय है कि पकड़े गये आरोपी दीपक उर्फ बंदर चौधरी उम्र 20 वर्ष निवासी भोलानगर थाना माढ़ोताल के विरूद्ध अवैध रूपयों की मांग कर मारपीट, आबकारी एक्ट के पूर्व से 5 अपराध पंजीबद्ध हैं।

उल्लेखनीय भूमिका- आरोपी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक अम्बुज पांडे, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र यादव, जितेन्द्र तिवारी, आरक्षक संजय, दिनेश दुबे, लालजी यादव की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in