Skip to main content

Aaj Tak24x7

क्राईम ब्रांच एवं कैंट पुलिस की कार्यवाही* *मोटर सायकिल चुराकर बेचने की फिराक में खडे 2 युवक एवं 2 विधि विवादित बालक गिरफ्तार,*   *चुराई हुई 4 मोटर सायकिलें जप्त

*क्राईम ब्रांच एवं कैंट पुलिस की कार्यवाही*

*मोटर सायकिल चुराकर बेचने की फिराक में खडे 2 युवक एवं 2 विधि विवादित बालक गिरफ्तार,*

*चुराई हुई 4 मोटर सायकिलें जप्

*

नाम पता गिरफ्तार आरोपी-

1- शाहरूख खान पिता स्व खालिक खान उम्र 25 साल निवासी टेढीनीम बाबा टोला थाना हनुमानताल जिला

2- शहनवाज अंसारी उर्फ डेफिनेट पिता वहीद उम्र 25 वर्ष निवासी नेता कालोनी खेरमाई मंदिर के पास अधारताल

3- 15 एवं 17 वर्षिय 2 विधि विवादित बालक

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।

आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री अंजना तिवारी तथा नगर पुलिस अधीक्षक कैंट/उप पुलिस अधीक्षक अपराध श्री उदयभान बागरी के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना कैंट की टीम द्वारा 4 वाहन चोर को गिरफ्तार कर चुरायी हुयी 4 मोटर सायकिल जप्त की गई है।

घटना विवरण- थाना कैंट में दिनॉक 2-8-25 को रात 3 बजे सुनील बर्मन उम्र 35 वर्ष निवासी गली न. 4 सदर कैंट ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह पेंटीनाका स्थित रियाज होटल में वेटर का काम करता है। दिनॉक 24-7-25 की रात 11-30 बजे अपनी मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एनसी 9063 से रियाज होटल से घर आया मोटर सायकिल बाहर खडी कर घर के अंदर चला गया था । दिनॉक 25-7-25 की सुबह नीचे आकर देखा तो उसकी मोटर सायकिल नहीं थी। कोई अज्ञात चोर उसकी मोटर सायकिल चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट अपराध क्रमांक 193/25 धारा 303(2) बीएनएस का अपराध पंजीबबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आज दिंनाक 03/08/25 की सुबह क्राईम ब्रांच एवं थाना कैंट की संयुक्त टीम को दौरान भ्रमण के 04 लडके 4 मोटर साईकिल लिये पहलवान बाबा मंदिर के पास संदिग्ध हालत में खडे दिखे जिनमे से 2 मोटर सायकिलों मे नम्बर नही थे अन्य 2 मोटर सायकिलों मे नम्बर प्लेट सफेद रंग की थी । लडकों से वहा खडे होने का कारण पूछा तो उनके व्दारा ऐसे ही खडे होना बताया। मोटर सायकिल के दस्तावेज के सम्बंध में पूछताछ करने पर कोई दस्तावेज पास में न होना बताये।

नाम पता पूछने पर अपने नाम शाहरूख खान उम्र 25 वर्ष निवासी टेढी नीम बाबा टोला थाना हनुमानताल एवं शहनवाज अंसारी उर्फ डेफिनेट पिता वहीद उम्र 25 वर्ष निवासी नेता कालोनी खेरमाई मंदिर के पास अधारताल तथा 2 लडकों ने नाम एवं उम्र 15 व 17 वर्ष बतायी।

सघन पूछताछ करने पर शहनवाज अंसारी ने ली हुई मोटर सायकिल 25-7-25 की रात्रि में सदर की गली से चुराना स्वीकार किया।

इसी प्रकार शाहरूख खान ने सघन पूछताछ पर बताया कि उसने उक्त बिना नम्बर की स्पलेण्डर मोटर सायकिल को दिनांक 28/07/25 को दिन के समय अपने 15 वर्षिय साथी के साथ बल्देव बाग चौराहे एवं अंधमूक बाईपास चौराहे के पास से एक एच एफ डीलक्स मोटर साईकिल एमपी 20 एनसी 3430 को मई के महीने मे चुराया था, तथा 17 वर्षिय साथी के साथ मिलकर मई के आखरी महीने मे एल्गिन अस्पताल के सामने से एक मोटर साईकिल सीजी 04 डीडी 8493 चुराया था। बल्देवबाग से चुराई हुई स्प्लेडर मोटर सायकिल वह एवं अंधमूक चौराहे से चुराई हुई एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल को 15 वर्षिय साथी तथा एल्गिन से चुराई हुई मोटर सायकिल को 17 वर्षिय साथी लिये हुये है।

चारों उक्त चुराई हुई मोटर सायकिलों को बेचने की फिराक मे खडे थे। चारों से चुराई हुये मोटर सायकिल क्रमांक एमपी 20 एनसी 9063, एच एफ डीलक्स मोटर साईकिल एमपी 20 एनसी 3430 , मोटर साईकिल सीजी 04 डीडी 8493 तथा बिना नम्बर की स्प्लेण्डर मोटर सायकिल जप्त करते हुये ।

आरोपी शहनवाज अंसारी को थाना कैंट के अपराध क्रमांक 193/25 धारा 303(2) बीएनएस के प्रकरण में गिरफ्तार करते हुये शेष तीनो के विरूद्ध 35(1)(ई) बीएनएसएस के तहत कार्यवाही करते हुये वाहन मालिकों के सम्बंध में पतासाजी जारी है।

उल्लेखनीय भूमिका- मोटर सायकिल चुराकर बेचने हेतु खडे 2 युवक एवं 2 विधि विवादित बालकों को पकड़ने में थाना प्रभारी कैंट श्री पुष्पेन्द्र पटेल एवं थाना प्रभारी अपराध श्री शैलेष मिश्रा के निर्देशन में थाना कैंट के सहायक उप निरीक्षक जगदीश सिंह, प्रधान आरक्षक रवि शंकर शुक्ला, राजेश शर्मा, आरक्षक बलराम, योगेन्द्र, बंसत, बहादुर, संदीप, क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र, आरक्षक सतेन्द्र बिसेन, प्रमोद सोनी, त्रिलोक पारधी, राजेश मातरे, राजेश मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in