Skip to main content

Aaj Tak24x7

अब शव को घर तक निशुल्क पहुंचाएगी सरकार

शासकीय चिकित्सालय को मिले 2 वाहन
लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह एवं महापौर अन्नू ने दिखाई हरी झंडी
जबलपुर।लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा जबलपुर जिले को दो शव वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। आज 3 अगस्त दिन रविवार को राज्य से प्राप्त दोनों शव वाहनों को लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू , कलेक्टर दीपक सक्सेना, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा की उपस्थिति में शैलपर्ण उद्यान से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
प्रदेश में राज्य शासन द्वारा संचालित शासकीय संस्था में रोगी अथवा दुर्घटना पीड़ित के उपचार के दौरान मृत्यु उपरांत मृतक को निवास स्थल/श्मशान घाट तक निःशुल्क परिवहन सुविधा उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से शववाहन सेवा का संचालन प्रारंभ किया जा रहा है,
योजना हेतु पात्रता
शासकीय अस्पताल से शव वाहन का संचालन केवल जिले की सीमा के अंदर किया जायेगा इसके अलावा निजी चिकित्सालयों, निवास स्थल एवं अन्यत्र किसी भी स्थान में हुई मृत्यु के प्रकरण में शववाहन उपलब्ध कराये जाने की पात्रता नहीं होगी।*
ये रहे मौजूद
इस अवसर पर कलेक्टर दीपक सक्सेना, कमिश्नर नगर निगम प्रीति यादव, डीएफओ ऋषि मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. संजय मिश्रा, एसडीओ शिवेंद्र सिंह, जिला मीडिया अधिकारी अजय कुरील, प्रशांत पोल, विधायक प्रतिनिधि अभय सिंह ठाकुर, सोनू बचवानी सहित बड़ी संख्या में जन उपस्थित था ।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in