Skip to main content

Aaj Tak24x7

बिना हेलमेट धारण किये दो पहिया वाहन चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल पंपों से पेट्रोल. जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदेश

बिना हेलमेट धारण किये दो पहिया वाहन चालकों को नहीं मिलेगा पेट्रोल पंपों से पेट्रोल.

जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जारी किया प्रतिबंधात्मक आदे.

उल्लंघन हुआ तो पेट्रोल पम्प संचालकों पर होगी कानूनी कार्यवाही.

जिले में बिना हेलमेट पहने दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल पम्पों से पेट्रोल नहीं दिया जायेगा। जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा 163 के तहत प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर सभी पेट्रोल पम्प संचालकों को ऐसे दो पहिया वाहन चालक जो हेलमेट धारण नहीं किये हैं उन्हें जिले के किसी भी पेट्रोल पम्प से पेट्रोल नहीं देने के सख्त निर्देश दिये हैं।

प्रतिबंधात्मक आदेश में स्पष्ट किया गया है कि जो भी पेट्रोल पंप संचालक इसका उल्लंघन करेगा उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही प्रतिबन्धात्मक आदेश का उल्लंघन पाये जाने की स्थिति में सबंधित व्यक्ति, संस्था या पेट्रोल पम्प संचालकों को भारतीय न्याय संहिता-2023 की धारा 223 के तहत भी कार्यवाही की चेतावनी दी गई है।

जिला दण्डाधिकारी द्वारा जारी यह प्रतिबंधात्मक आदेश तत्काल प्रभाव से सम्पूर्ण जिले में लागू हो गया है तथा यह आगामी एक माह तक प्रभावशील रहेगा।मेडिकल सबंधी एवं आकस्मिक स्थिति वाले मामलों में यह आदेश लागू नहीं होगा। बिना हेलमेट धारण किये दोपहिया चालकों को पेट्रोल देने पर लगाया गया यह प्रतिबंधात्मक आदेश अन्य नियमों अथवा आदेश के अतिरिक्त होगा।

जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना द्वारा बिना हेलमेट धारण किये दो पहिया वाहन चालकों को पेट्रोल पम्पों से पेट्रोल प्रदाय नहीं करने का प्रतिबंधात्मक आदेश सड़क दुर्घटनाओं में दो पहिया वाहन चालकों के जीवन की सुरक्षा के उद्देश्य से जारी किया गया है।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in