Skip to main content

Aaj Tak24x7

भारतीय सामान – हमारा स्वाभिमान’’ अभियान अगली दीपावली तक पूरे ग्वालियर में जाेर-शाेर से चलाया जायेगाः प्रवीन खंडेलवाल

– राष्ट्रभक्ति रक्षा महाेत्सव के अंतर्गत लेफ्टिनेंट कर्नल अजय सिंह काे सभी बहनाें ने राखी बांधी
ग्वालियर। स्वदेशी उत्पादाें काे क्रय-विक्रय करने के लिए सभी व्यापारी ‘‘भारतीय सामान-हमारा स्वाभिमान’’ अभियान काे अगली दीपावली तक प्रत्येक बाजार में जाेर-शाेर से चलायें। आज अभियान काे प्रारंभ करते हुए चांदनी चाैक नई दिल्ली के सांसद कैट के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि आज देश में जाे विषय आया है, उससे हमारा स्वाभिमान जुड़ा हुआ। मगर अब भारत आंख से आंख मिलाकर बात करने वाला राष्ट्र है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी जी के आह्वान पर हम स्वदेशी काे अपनायेंगे और स्वदेशी वस्तुओं का क्रय-विक्रय करेंगे। उन्हाेंने ग्वालियर के व्यापार जगत काे शपथ दिलाई कि ‘‘वाेकल फॉर लाेकल’’ ही हमारी अर्थ व्यवस्था काे मजबूत करेंगे। कार्यक्रम में कैट के राष्ट्रीय संगठन मंत्री भूपेन्द्र जैन ने बताया कि हम प्रत्येक स्कूल-काॅलेजाें में यह अभियान लेकर जायेंगे और ऑनलाइन व्यापार काे राेकेंगे और बाजाराें काे गुलजार करेंगे। कार्यक्रम में स्वदेशी जागरण मंच के राकेश शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल अजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम के प्रारंभ में एम. के. विवान्ता हाेटल के प्रबंधक संचालक पवन मित्तल, पंकज मित्तल, अनिल साहू ने अतिथियाें का स्वागत किया। सभा काे राकेश शर्मा, अजय सिंह, भूपेन्द्र जैन आदि ने संबाेधित किया। स्वागत भाषण रवि गुप्ता ने दिया। संचालन कैट महामंत्री विवेक जैन द्वारा किया गया। इस अवसर पर रुचिता गाेयल ने स्वदेशी जागरण मंच के बारे में अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में निरूपमा मालपानी काे कैट महिला विंग का प्रभारी बनाया गया। डाॅ. साैरभ खंडेलवाल काे संभागीय मीडिया प्रभारी एवं हिमांशु छापड़िया काे संयुक्त सचिव कैट टीम ग्वालियर बनाया गया। आभार प्रदर्शन समीर अग्रवाल द्वारा किया गया।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in