नंदी रथ कांबड यात्रा ने ग्वालियर में रचा इतिहास, आयोजकों ने पुलिस प्रशासन, धार्मिक संगठनों एवं प्रेस मीडिया जगत का माना आभार

अतुल मल्होत्रा ब्यूरो रिपोर्ट

हरिद्वार से नंदी रथ को पैदल खींचते हुए ग्वालियर लाए थे युवा श्रद्धालु
ग्वालियर, 05 अगस्त। मध्यप्रदेश में पहली बार ग्वालियर में निकाली गई नंदी रथ कांबड यात्रा के स्वागत, वंदन एवं अभिनन्दन के लिए ग्वालियरवासियों ने जिस तरह भारी उत्साह एवं श्रद्धाभाव प्रदर्शित किया एवं ग्वालियर का पुलिस प्रशासन भारी अमले के साथ सुरक्षा व्यवस्था एवं शोभा यात्रा के मार्ग पर यातायात को सुव्यवस्थित करने में जुटा रहा, उसके लिए श्री अचलेश्वर मंदिर न्यास के सदस्य महेन्द्र भदकारिया, अनिल पुनियानी, लोकेश शर्मा, राजीव चड्ढा ने बाबा अचलनाथ के सभी भक्तों, पुलिस प्रशासन, वरिष्ठ अधिकारियों एवं नगर के सभी धार्मिक, सामाजिक संगठनों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रेस मीडिया जगत का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
श्री अचलेश्वर मंदिर न्यास के पूर्व सूचना सचिव महेन्द्र भदकारिया ने बताया कि हरिद्वार से 501 लीटर गंगाजल की कांवड़ भरकर सैकड़ों युवा श्रद्धालुओं का श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था से सराबोर जत्था विशाल नंदी रथ कान्बड़ यात्रा लेकर बीते रोज ग्वालियर पहुंचा था। युवा श्रद्धालु हरिद्वार से नंदी रथ को पैदल खींचते हुए ग्वालियर लाए। फूलबाग मैदान से बाबा अचलनाथ के जयघोष के साथ नंदी रथ कांबड शोभा यात्रा प्रारंभ हुई एवं यहां से नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची जहां सभी श्रद्धालुओं ने हरिद्वार से लाई गई कांवड़ों के गंगाजल से बाबा अचलनाथ का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, भारतीय सेना एवं ग्वालियर मेला प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी, पदाधिकारी, प्रतिष्ठित राजनेता, उद्योगपति, व्यवसाई एवं समाजसेवी एवं नगर के विशिष्टजन बाबा अचलनाथ के भक्तों की उपस्थिति एवं आस्थामय सहयोग ने श्रद्धा एवं भक्ति की भागीरथी प्रवाहित कर दी।
बाबा अचलनाथ के भक्त महेन्द्र भदकारिया, अनिल पुनियानी, राजीव चड्ढा आदि ने बताया कि इस संपूर्ण आयोजन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह का सक्रिय सहयोग रहा जिन्होंने नंदी रथ कांबड यात्रा के दौरान मंदिर पर कांवड़ चढ़ाने उमड़ी भीड़ को सुव्यवस्थित करने के साथ ही खुद भी भोलेनाथ को कांबड चढ़ाई। महेन्द्र भदकारिया ने इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, ग्वालियर मेला प्राधिकरण के सचिव एसके त्रिपाठी। सीआरपीएफ आईजी। सी के निगम। । रामनारायण मिश्र।आशीष प्रताप राठौड़ महेंद्र खत्रीश्रद्धापूर्ण उपस्थिति एवं सक्रिय सहयोग के लिए भी आभार जताया है।
सेना एवं पुलिस के वीर जवानों को नमन करने एवं देश में सुख शांति की कामना के लिए की गई प्रार्थना
यह नंदी रथ कांबड यात्रा मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग़ करने वाले वीर जवानों, देश में कानून व्यवस्था की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले पुलिस सेवा के जांबाज योद्धाओं की आत्मा की शांति, ग्वालियर और मप्र सहित समग्र देश में सुख, समृद्धि, अमन चैन, खुशहाली, कर्तव्य पथ से भटके हुए लोगों को सदबुद्धि देने एवं ग्वालियर व्यापार मेला की उत्तरोत्तर उन्नति एवं इस वर्ष के मेला आयोजन में आने वाली व्याधियों को दूर करने की कामना के साथ आयोजित की गई थी। विगत दिनों श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर बाबा अचलनाथ के भक्तों, नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवियों, व्यापारियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं ट्रस्ट सदस्यों ने विधिवत पूजा अर्चना कर श्री नंदी रथ
नंदी रथ कांबड यात्रा ने ग्वालियर में रचा इतिहास, आयोजकों ने पुलिस प्रशासन, धार्मिक संगठनों एवं प्रेस मीडिया जगत का माना आभार

हरिद्वार से नंदी रथ को पैदल खींचते हुए ग्वालियर लाए थे युवा श्रद्धालु
ग्वालियर, 05 अगस्त। मध्यप्रदेश में पहली बार ग्वालियर में निकाली गई नंदी रथ कांबड यात्रा के स्वागत, वंदन एवं अभिनन्दन के लिए ग्वालियरवासियों ने जिस तरह भारी उत्साह एवं श्रद्धाभाव प्रदर्शित किया एवं ग्वालियर का पुलिस प्रशासन भारी अमले के साथ सुरक्षा व्यवस्था एवं शोभा यात्रा के मार्ग पर यातायात को सुव्यवस्थित करने में जुटा रहा, उसके लिए श्री अचलेश्वर मंदिर न्यास के सदस्य महेन्द्र भदकारिया, अनिल पुनियानी, लोकेश शर्मा, राजीव चड्ढा ने बाबा अचलनाथ के सभी भक्तों, पुलिस प्रशासन, वरिष्ठ अधिकारियों एवं नगर के सभी धार्मिक, सामाजिक संगठनों, पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों एवं प्रेस मीडिया जगत का हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
श्री अचलेश्वर मंदिर न्यास के पूर्व सूचना सचिव महेन्द्र भदकारिया ने बताया कि हरिद्वार से 501 लीटर गंगाजल की कांवड़ भरकर सैकड़ों युवा श्रद्धालुओं का श्रद्धा, भक्ति एवं आस्था से सराबोर जत्था विशाल नंदी रथ कान्बड़ यात्रा लेकर बीते रोज ग्वालियर पहुंचा था। युवा श्रद्धालु हरिद्वार से नंदी रथ को पैदल खींचते हुए ग्वालियर लाए। फूलबाग मैदान से बाबा अचलनाथ के जयघोष के साथ नंदी रथ कांबड शोभा यात्रा प्रारंभ हुई एवं यहां से नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर पहुंची जहां सभी श्रद्धालुओं ने हरिद्वार से लाई गई कांवड़ों के गंगाजल से बाबा अचलनाथ का जलाभिषेक किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, भारतीय सेना एवं ग्वालियर मेला प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारी, पदाधिकारी, प्रतिष्ठित राजनेता, उद्योगपति, व्यवसाई एवं समाजसेवी एवं नगर के विशिष्टजन बाबा अचलनाथ के भक्तों की उपस्थिति एवं आस्थामय सहयोग ने श्रद्धा एवं भक्ति की भागीरथी प्रवाहित कर दी।
बाबा अचलनाथ के भक्त महेन्द्र भदकारिया, अनिल पुनियानी, राजीव चड्ढा आदि ने बताया कि इस संपूर्ण आयोजन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह का सक्रिय सहयोग रहा जिन्होंने नंदी रथ कांबड यात्रा के दौरान मंदिर पर कांवड़ चढ़ाने उमड़ी भीड़ को सुव्यवस्थित करने के साथ ही खुद भी भोलेनाथ को कांबड चढ़ाई। महेन्द्र भदकारिया ने इस अवसर पर पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, ग्वालियर मेला प्राधिकरण के सचिव एसके त्रिपाठी। सीआरपीएफ आईजी। सी के निगम। । रामनारायण मिश्र।आशीष प्रताप राठौड़ महेंद्र खत्रीश्रद्धापूर्ण उपस्थिति एवं सक्रिय सहयोग के लिए भी आभार जताया है।
सेना एवं पुलिस के वीर जवानों को नमन करने एवं देश में सुख शांति की कामना के लिए की गई प्रार्थना
यह नंदी रथ कांबड यात्रा मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग़ करने वाले वीर जवानों, देश में कानून व्यवस्था की रक्षा के लिए बलिदान देने वाले पुलिस सेवा के जांबाज योद्धाओं की आत्मा की शांति, ग्वालियर और मप्र सहित समग्र देश में सुख, समृद्धि, अमन चैन, खुशहाली, कर्तव्य पथ से भटके हुए लोगों को सदबुद्धि देने एवं ग्वालियर व्यापार मेला की उत्तरोत्तर उन्नति एवं इस वर्ष के मेला आयोजन में आने वाली व्याधियों को दूर करने की कामना के साथ आयोजित की गई थी। विगत दिनों श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर बाबा अचलनाथ के भक्तों, नगर के प्रतिष्ठित समाजसेवियों, व्यापारियों, राजनीतिक कार्यकर्ताओं एवं ट्रस्ट सदस्यों ने विधिवत पूजा अर्चना कर श्री नंदी रथ कांबड यात्रा को धर्मध्वजा दिखाकर रवाना किया था। यह यात्रा हरिद्वार से वापस ग्वालियर तक सार्थक उद्देश्यपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
प्रेषक
महेन्द्र भदकारिया
पूर्व सूचना सचिव
श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर न्यास, ग्वालियर

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in