फरिहा , बीझलपुर, बडैरा में पहुंचकर किये जा रहे राहत कार्यों का जायजा लेते हुए बाढ़ पीड़ितों से बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं तथा शासन द्वारा दी गई आपदा राहत के संबंध में जानकारी प्राप्त की

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

औरैया 06 अगस्त 2025/- मा0 राज्यमंत्री महिला कल्याण एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग/जनपद प्रभारी मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने यमुना नदी के बढ़ते जल स्तर के कारण बाढ़ से प्रभावित होने वाले ग्रामों फरिहा , बीझलपुर, बडैरा में पहुंचकर किये जा रहे राहत कार्यों का जायजा लेते हुए बाढ़ पीड़ितों से बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं तथा शासन द्वारा दी गई आपदा राहत के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों/ग्रामीणजनों ने अवगत कराया कि प्रायः बाढ़ आने पर ग्राम में आवागमन हेतु पूर्व से निर्मित आम रास्ता निचले स्तर पर है जिससे जल भराव होने पर आवागमन बाधित हो जाता है इसको दृष्टिगत रखते हुए आवागमन के आम रास्ते को ऊंचे स्तर पर बनबा दिया जाये तो आवागमन हेतु संभव हो सकेगा। उक्त के दौरान ग्राम फरिहा में बाढ़ पीड़ितों ने अवगत कराया कि मकानों में जल भरने की स्थिति में अपने खेतों में जाने के लिए रास्ता नहीं है यदि आवागमन हेतु मनरेगा के द्वारा रास्ता बना दिया जाये तो हम लोग जल भराव की स्थिति में अपने खेतों पर पहुंचकर निवास कर सकेंगे। मा0 राज्यमंत्री महोदया ने कहा कि इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा शीघ्र कार्यवाही करा दी जाए ताकि आगामी समय में समस्याओं का सामना न करना पड़े। ग्राम बडैरा में बाढ़ पीड़ितों ने अवगत कराया कि मकान कच्चे व निचले स्तर पर है जिससे बाढ़ के दौरान जल भराव व क्षतिग्रस्त होने की स्थिति उत्पन्न होती है अतः ऊंचे स्तर पर भवन निर्माण हेतु पट्टा आवंटन करा दिया जाये/ मुख्यमंत्री आवास दिला दिए जायें। मा0 राज्यमंत्री महोदया ने आश्वस्त किया कि ग्राम प्रधान द्वारा एक सप्ताह में भूमि प्रबंधन समिति के द्वारा प्रस्ताव तैयार कर एक सप्ताह में उपलब्ध कराये जिससे आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण की जा सके।
निरीक्षण के दौरान बाढ़ पीड़ितों/ग्रामीणों द्वारा अवगत कराया गया कि आवास, राशनकार्ड, आधार कार्ड ,आयुष्मान कार्ड आदि बनाने तथा बढ़े हुए बिजली बिलों को कम कराने के संबंध मे कहा गया जिस पर जिलाधिकारी ने समस्त बाढ़ प्रभावित ग्रामों में शिविर आयोजित कर एक सप्ताह में विभागीय अधिकारियों को पात्रों का चयन करने तथा नियमानुसार पात्रों को लाभ दिलाने के लिए निर्देशित किया। उक्त अवसर पर मा0 राज्यमंत्री महोदया को बाढ़ पीड़ितों/ग्रामीण जनों ने अवगत कराया कि जिला प्रशासन द्वारा समस्त बाढ़ प्रभावित पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री किट प्रदान कराई गई तथा बाढ़ राहत शिविर बनाये गये और स्वास्थ्य सेवाओं के लिए चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई जिनके द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा आदि उपलब्ध कराई गई। साथ ही पशु चिकित्सकों द्वारा लगातार भ्रमणशील रहकर पशुओं को टीकाकरण आदि किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ पीड़ित ग्रामों में आगामी वर्षों में बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ प्रभावित ग्रामों में दो-दो नाव क्रय कराते हुए ग्राम प्रधान के सुपुर्द की जायेगी जिससे संभावित बाढ़ के समय ग्राम वासियों को समय पर नाव उपलब्ध हो सके और वह अपने आवागमन के लिए परेशान न हो। उक्त दौरान मा0 राज्यमंत्री महोदया ने प्राथमिक विद्यालय फरिहा में शिक्षा की गुणवत्ता, मिड डे मिल, बच्चों/अध्यापिकाओं की उपस्थिति के संबंध में जानकारी की जिसमें शिक्षक विक्रम पटेल तथा शिक्षामित्र संजय सिंह अनुपस्थित पाये गये जिस पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अध्यापक अपनी ड्यूटी का जिम्मेदारी से निर्वहन करते हुए नवनिहालों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे जिससे वह अपना भविष्य संवारने में सफल हो सके। इस दौरान मा0 राज्यमंत्री महोदया ने बाढ़ पीड़ितों को बाढ़ राहत सामग्री किट भी वितरित की।
इस अवसर पर जिलाधिकारी डा0 इन्द्रमणि त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र कुमार, उप जिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, तहसीलदार अजीतमल अविनाश कुमार, खंड विकास अधिकारी औरैया, खंड विकास अधिकारी अजीतमल, लेखपाल, ग्राम प्रधान सहित संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in