*6वीं बटालियन रांझी जबलपुर में प्रजा पिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से तनाव मुक्त जीने की कला विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन
*
समाज को आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाने और तनावमुक्त, शांतिपूर्ण जीवन जीने में मदद करने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सहयोग से कमांण्डेंट श्री सिद्धार्थ चौधरी (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में तनाव मुक्त जीने की कला विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन 6 वीं बटालियन रांझी जबलपुर के सामुदायिक भवन में किया गया।
कार्यशाला में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के सदस्यों द्वारा तनावमुक्त जीवन जीने की कला का अभ्यास कराया गया, जो स्पष्ट आत्म-जागरूकता और व्यक्तिगत परिवर्तन की ओर ले जाता है, जिससे अपनी इन्द्रियों को नियंत्रित कर स्वयं को तनाव से दूर रख सकते है।
कार्यशाला में कमांण्डेंट श्री सिद्धार्थ चौधरी (भा.पु.से.) द्वारा पुलिस के जवानों को ड्यूटी के दौरान, पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक रूप होने वाले तनाव को दूर करने के लिए प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की कार्यशाला को महत्वपूर्ण बताया गया।
एक दिवसीय कार्यशाला में प्रजापिता ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की भावना बहन, गीता बहन, वर्षा बहन, एवं डॉ श्याम कैंसर रोग विशेषज्ञ, डॉ पुष्पा पांडे स्त्री रोग विशेषज्ञ, तथा डिप्टी कमांण्डेंट श्री अभिषेक राजन, डिप्टी कमांण्डेंट श्री लामु सिंह श्याम, असिस्टेंट कमांण्डेंट श्रीमती मोहंती मरावी, श्रीमती प्रियंका तिवारी, श्री महेंद्र प्रताप सिंह, रिटायर्ड डीएसपी सुश्री सारिका पांडे, निरीक्षक विजय सिंह मेहरा, सामग्री अध्यक्ष श्री हितेश फुलझेले, निरीक्षक श्री विक्रम सिंह, श्री सुशील बागरी, श्री स्वरूप सिंह उइके, श्री सुनील ठाकुर, सूबेदार मेजर बिलर सिंह जामरा, प्रशिक्षण दल के कर्मचारी, प्रशिक्षणार्थी व बटालियन के सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।



