जनपद……………………….आज दिनांक 7 अगस्त को भारतीय जनता पार्टी की हसनपुर मंडल कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन विधान सभा हसनपुर विधायक श्री महेंद्र सिंह खड़गवंशी जी के आवास परकिया गया बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं की उपस्थिति का बैठक में उपस्थित विधानसभा संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा ने जायजा’लिया

अमरोहा..

कार्यकर्ताओं की संतोष जनक उपस्थिति के लिए मंडल अध्यक्ष व मंडल कार्यकारिणी का उत्साह वर्धन किया साथ ही अनुपस्थित रहे कुछ कार्यकर्ताओं से बात कर कारण जानने व आगामी कार्यक्रम में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु संपर्क करने को कहा। बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि व मंडल प्रभारी रमेश कलाल ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में लगभग 1000 कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा का आयोजन करने के निर्देश दिए। तिरंगा यात्रा हेतु 12अगस्त को ब्लाक परिसर से शुरू कर रहरा अड्डे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा तक निकालने का निर्णय लिया। उपस्थित जिलाध्यक्ष उदय गिरी गोस्वामी ने कार्यकर्ताओं को संगठन में सक्रिय भागीदारी निभाने को कहा साथ ही निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सचेत करने के लिए मंडल अध्यक्ष को निर्देश दिए। उपस्थित विधायक श्री महेंद्र सिंह खड़गवंशी जी ने देश भक्ति की भावना से ओतप्रोत आगामी स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को मंडल से बूथ स्तर तक हर घर तिरंगा अभियान अभियान के रूप में व ध्वजारोहण कर फोटो सोशल मीडिया पर डालने की अपील की। उन्होंने कहा स्वतंत्रता दिवस का पर्व एक राष्ट्रीय पर्व है जिसे प्रत्येक धर्म के लोग मिलकर मनाते हैं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, मंडल प्रभारी रमेश कलाल जी, हसनपुर मंडल अध्यक्ष राजू राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र खड़गवंशी, विधानसभा संयोजक कृष्ण कुमार शर्मा, भाजपा नेता अजय पाल, मंडल उपाध्यक पौरूष अग्रवाल, मंडल उपाध्यक्ष भोजराम सिंह, मंडल उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह खड़गवंशी, मंडल महामंत्री हिमांशु त्यागी, मंडल महामंत्री सौरभ गुप्ता, मंडल मंत्री प्रमोद कुमार शर्मा, मंडल मंत्री विभोर अग्रवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार रोहिल्ला, शक्ति केंद्र संयोजक जयवीर सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक विनोद कुमार, भोला सिंह, सभासद मुन्ना चौहान, संदीप गुप्ता, शक्ति केंद्र संयोजक नाजिम बक्स, रोबिन सागर, दीपा वर्मा, ममता शर्मा, विजय शर्मा, एवं पार्टी के देव तुल्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।…… सवाददाता………..मुशीर खान………… उत्तर प्रदेश

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in