Skip to main content

Aaj Tak24x7

एसडीएम हर्षल चौधरी का विदाई समारोह आयोजित,सिरोंज पत्रकार महासंघ व आईजा ने दी विदाईपत्रकारों ने भावुक होकर कहा हमारा सिरोंज जल्द ही जिला बनें और सिरोंज जिले की कलेक्टर की कुर्सी की कमान आप ही संभाले

सिरोंज। पत्रकार महासंघ सिरोंज एंव मध्यप्रदेश आईजा ने सिरोंज में पदस्थ एसडीएम हर्षल चौधरी के स्थानातरण होने के बाद विदाई समारोह आयोजित किया गया। जिसमें उनका शॉल श्रीफल व प्रतिचिन्ह देकर सम्मान किया। इस मौके पर सभी पत्रकारो ने एसडीएम हर्षल चौधरी द्वारा किए गए कार्यो को याद किया। इस मौके पर मध्यप्रदेश आईजा के अध्यक्ष एंव सिरोंज पत्रकार महासंघ के अध्यक्ष एडवोकेट राजीव जैन सैनानी ने कहा कि एसडीएम हर्षल चौधरी का सिरोंज में 3 वर्षो का कार्यकाल अस्मर्णीय रहा। वही श्री चौधरी ने अपने व्यवहार और कार्यशैली से आम नागरिक इतने प्रभावित थें कि उनका स्थानातरण का बडा दुख है जहां एक दुख की घडी है वही एक हर्ष का माहौल है। क्योकि प्रशासनिक व्यवस्थाओं के चलते अधिकारियो को आना जाना पडता है। लेकिन कुछ अधिकारी ऐसे होते है जो अपनी एक अच्छी छवी छोड देते है। सैनानी ने कहा कि सिरोंज में 2023 में हर्षल चौधरी ने पदभार ग्रहण करने के बाद ही शहर में सौदर्यकरण को लेकर ही कार्य शुरू कर दिया था। उसी का परिणाम है कि शहर में गंभीर अतिक्रमण,दीवार की बाल पेंटिग आदि को आज भी लोग याद करते है। यदि विगत 2 वर्ष पूर्व की बात की जाए तो नगर पालिका परिषद के सामन दीवारें देखने लायक भी नही थी। जिन्हें देखते हुए एसडीएम हर्षल चौधरी ने उन दीवारो पर स्कूली बच्चों के साथ बाल पेंटिंग कर दीवारो को एक नया रूप दिया। आज वही दीवारे राहगीरो देखते है तो उन्हें एसडीएम हर्षल चौधरी की याद आ जाती है। तो वही पत्रकार महासंध के सरक्षक नसीम खान ने हर्षल चौधरी द्वारा किए गए शहर के विकास कार्यो का उल्लेख करते हुए एसडीएम हर्षल चौधरी का अहम हिस्सेदारी रही है। उन्होने कहा कि हम ईश्वर से प्रार्थना करते है कि सिरोंज जिला बनें और सिरोंज जिले के प्रथम कलेक्टर के रूप एसडीएम हर्षल चौधरी उस कुर्सी की कमान संभाले। पत्रकार संघ के वरिष्ठ सदस्य जफर उल्लाह खान ने एसडीएम हर्षल चौधरी द्वारा गरीबो के हक में किए गए कार्यो का उल्लेख करते हुए कहा कि जब भी कोई गरीब व्यक्ति अपनी समस्या लेकर श्री चौधरी के पास पहुचता था तो एसडीएम हर्षल चौधरी उक्त व्यक्ति की समस्या को ध्यान पूर्वक सुनते थें। साथ ही उक्त समस्या के समाधान और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर प्रयास करते आए है। आज एसडीएम हर्षल चौधरी की विदाई से क्षेत्र के हर नागरिक में दुख के भाव देखे जा रहें है। वही पत्रकार रजत सक्सेना ने कहा कि एसडीएम हर्षल चौधरी ने शहर के विकास कार्यो व शहर के सौदर्यकरण में अपने अहम भूमिका निभाई है। उन्होने अपनी महनत और उत्कृष्ट कार्यशैली से सिरोंज का पूरा नक्शा ही बदल दिया है। यदि देखा जाए तो पूर्व में नगर के तालाब रोड पर जहा नागरिक घूमने फिरने भी नही जाते थें। वही जगह आज नागरिक सुबह शाम घूमने तो जाते ही है साथ ही कई घण्टों तालाब रोड पर हुए सौदर्यकरण के नजारो को देखते रहते है। वही पत्रकार अरबाज खान शेखू ने कहा कि शहरी क्षेत्र हो या फिर ग्र्रामीण एसडीएम हर्षल चौधरी ने पूरे क्षेत्र में हर नागरिको को दिलो में इन 3 वर्षो में ऐसी जगह बनाई है कि आज उनके स्थानातरण से क्षेत्र के हर नागरिक के दिल में दुख के भाव देखे जा रहें है। वही पत्रकार अब्दुल अलीम ने कहा कि जब भी कोई अधिकारी किसी भी अन्य क्षेत्र से स्थानातरण होकर किसी क्षेत्र में जाता है। तो वह अधिकारी पदभार ग्रहण करते है अपने ऑफिस के कार्यो में ही व्यस्थ हो जाता है। लेकिन एसडीएम हर्षल चौधरी ने सिरोंज में पदभार ग्रहण करते ही शहर के सौदर्यकरण व स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया। उन्होने नपा के अधिकारियो के साथ मिलकर स्वंय शहर को स्वच्छ किया। जिसका परिणाम आज यह देखा जाता है कि यदि कोई बाहरी व्यक्ति नगर में हुए सौदर्यकरण के कार्यो की जानकारी किसी आम नागरिक से लेता है तो वह नागरिक यह कहता है कि यह कार्य हमारे एसडीएम हर्षल चौधरी द्वारा करवाया गया है। इस मौके पर तबरेज आलम,तुस्तकीन खान,सौरभ साहू,शिवम साहू आदि उपस्थित रहें।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय बस्ती अनूपपुर में अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिवार एवं छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर लोगों को शिक्षा और साक्षरता के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज में प्रत्येक व्यक्ति को पढ़ने-लिखने योग्य बनाने का संदेश दिया। साथ ही आसपास के असाक्षर व्यक्तियों को चिन्हित कर उन्हें अक्षर साथियों के माध्यम से साक्षर बनाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रधान के निर्देशन में साक्षरता से जुड़ी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। अजय कुमार प्रसाद ने विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के इतिहास, उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि साक्षरता केवल पढ़ना-लिखना सीखना नहीं, बल्कि व्यक्ति को अपने अधिकारों, कर्तव्यों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाने का माध्यम है। सविता प्रजापति, विद्या राठौड़ एवं विकासखंड जैतहरी के बीएससी गंगा दिन राठौर ने भी साक्षरता अभियान की जानकारी साझा की। उन्होंने विद्यार्थियों से असाक्षर लोगों को साक्षर बनाने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में संस्था प्रधान ने सभी अतिथियों, नागरिकों एवं विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। रिपोर्टर दिनेश केवट अनुपपुर

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in