थाना खमरिया एवं गोराबाजार में हुई 3 नकबजनी का खुलासा* *अंतर्राज्जीय चोर गिरोह के 3 आरोपी एवं चुराये हुये जेवर खरीदने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार* *चुराये हुये 8 लाख 80 हजार रूपये कीमती सोने चांदी के जेवर जप्त*

*थाना खमरिया एवं गोराबाजार में हुई 3 नकबजनी का खुलासा*

*अंतर्राज्जीय चोर गिरोह के 3 आरोपी एवं चुराये हुये जेवर खरीदने वाला 1 आरोपी गिरफ्तार*

*चुराये हुये 8 लाख 80 हजार रूपये कीमती सोने चांदी के जेवर जप्त*

*अपराध जिनमें गिरफ्तारी की गयी-*

थाना खमरिया अपराध क्रमांक. 102/25 धारा 331(4), 305 (ए) बीएनएस

थाना गोराबाजार अपराध क्रमांक 107/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस

थाना गोराबाजार अपराध क्रमांक 108/25 धारा 331(4), 305 बीएनएस

 

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी-*

1- उडन सिंह मेढा पिता करम सिंह मेढा उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम जैतगढ थाना टांडा जिला धार

2- सरम सिंह मेढा पिता मंगू सिंह मेढा उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम देवधार थाना बाग जिला धार

3- अदन सिंह अलावा पिता भरतिया अलावा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम पिलवा थाना टाडा जिला धार

4-मुकेश सोनी पिता स्व. नारायण सोनी उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम बाग जिला धार

 

फरार आरोपी – दीना, मान्या, सुकरु, मोहब्बत, सुरभ सभी निवासी ग्राम पिपलवा

 

*घटना क्रमांक 1* – थाना खमरिया में दिनांक 5/4/25 की रात्रि मोहित तिवारी उम्र 30 वर्ष निवासी वसुंधरा विहार फेस 02 घाना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि बैंक में नौकरी करता है दिनांक 02.04.25 को शाम 4 बजे अपने घर में ताला लगाकर अपनी कार क्र. एमपी 19 जेडएम 9720 से अपने पूरे परिवार के साथ अपने गांव जिजनौड़ी पोस्ट विजयराघवगढ थाना विजयराघवगढ जिला कटनी में बेटी का बरहो कार्यक्रम दिनांक 06.04.25 को होना था इसी कारण अपने निज निवास गया था । दिनांक 05.04.25 को सुबह लगभग 08.30 बजे घर के सामने रहने वाले राम भरोस कुसराम ने फोन करके आपके घर का ताला टूटा हुआ है सामान अस्त व्यस्त पडा है आपके घर में चोरी हो गयी है । वह कटनी से अपनी कार से घाना आया देखा तो घर के मेन डोर का ताला टूटा हुआ था अन्दर जाकर देखा तो रुम में सामान अस्त व्यस्त बिखरा पडा हुआ था रुम के अंदर रखी स्टील की अलमारी का ताला टूटा था दरवाजे खुले हुऐ थे आलमारी का लाकर टूटा हुआ कान का झुमका एक नग वजन 30 ग्राम, पेंडिल एक नग वजन 15 ग्राम, मंगलसूत्र 02 नग वजन 30 ग्राम, अंगूठी 01 नग 05 ग्राम, सोने की सलाई 01 नग वजन 02 ग्राम, चाँदी की पायल 06 नग 300 ग्राम,, बिछिया 04 नग 60 ग्राम, सिन्दुर की डिब्बी 01 नग वजन 50 ग्राम, चाँदी का कमर का डोरा 01 नग वजन 1 किलो ग्राम आदि आलमारी में नही था एंव दूसरे रुम में रखी मम्मी प्रभुकला तिवारी के स्टील के बक्सा में 500 रुपये के नोट की 10 गड्डी जो सत्यदेव तिवारी जी ने लगभग दो माह पहले बेटे की शादी के लिये निकाले थे , बक्सा के अंदर रखे थे एंव सोने का माला लाकेट 01 नग 10 ग्राम, एक नग पुरानी मोहर 12 ग्राम की, चाँदी की ग्लास 01 नग वजन 20 ग्राम, कटोरी 01 नग वजन 20 ग्राम, चाँदी की 01 नग चम्मच सभी जेवरात कीमती करीबन 10.00000 रुपये के एवं नगद 5,00,000 रुपये सभी स्टील के बक्से में रखे थे बक्सा का ताला टूटा हुआ बक्सा खुला हुआ था उक्त सामान बक्सा में नही था । उक्त सभी जेवरात एंव नगदी कोई अज्ञात चोर रात्रि के समय में मकान के दरवाजे का एंव आलमारी व स्टील के बक्से का ताला तोडकर चोरी कर ले गया है । रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 102/25 धारा 331(4), 305(ंए) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

*घटना क्रमांक 2* – थाना गोराबजार में दिनंाक 7-4-25 की रात्रि नितिन कुमार मलिक उम्र 45 वर्ष निवासी मां नर्मदा होम्स कजरवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह पीएनबी हाउसिंग फायनेंस कम्पनी में जॉब करता है दिनांक 5-4-25 को दोपहर लगभग 2-30 बजे अपने परिवार के साथ रामनवमी पूजा करने लालमाटी घमापुर वाले मकान में गया था दिनंाक 6-4-25 को रात लगभग 8 बजे वपस आया बाहर का गेट खोलकर घर के मेन दरवाजा के पास पहॅुचकर देखा दरवाजा का ताला टूटा था एवं दरवाजा फटा हुआ था अंदर जाकर देखा पूजा वाले कमरे में रखी पेटी एव घर का सामान अस्त व्यस्त थे पेटी में रखे सोने चांदी के जेवरात जिसमें कान के झाले, 1 हार, कड़े, 2 छोटे मंगलसूत्र, चांदी की पायल 2 जोड़ी, हाफ करधन तथा नगदी एक लाख रूपये गायब थे कोई अज्ञात चोर ताला तोड़कर घर मे घुसकर सोने चांदी के जेवर एव नगदी सहित लगभग 1 लाख 50 हजार रूपये की चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

*घटना क्रमांक 3* – थाना गोराबजार में दिनंाक 7-4-25 को किरण यादव उम्र 32 वर्ष निवासी मॉ नर्मदा सिटी होम्स बिलहरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एच.डी.बी. फायनेंसिल सर्विस मे जॉब करती है दिनांक 3-4-25 को अपनी मॉ रमा देवी का उपचार कराने नागपुर चली गयी थी । 7-4-25 को सुबह लगभग 7 बजे वह अकेले नागपुर से घर आयी देखी मेन गेट के दरवाजे टूटा हुआ खुला था अंदर जाकर देखा लाईट जल रही थी बेडरूम में आलमारी, बैग एवं डेªसिंग टेबल के ड्राज खुले थे आलामरी में रखे सोने की 4 अंगूठी, चांदी की 3 जोड़ पायल थी घर में रखा ओप्पो कम्पनी का मोबाइल एवं टाईम एक्स कम्पनी की हाथ घड़ी एवं एक नाईस कम्पनी की स्मार्ट वॉच नहीं थी बैग मे रखे कपड़े बिखरे पडे थे जिसमें लगभग 26 हजार रूपये रखे थे जो गायब थे एवं गुल्लक में रखे लगभग 1 हजार 500 रूपये नहीं थे कोई अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर घर में घुसकर सोने चांदी के जेवर एवं नगदी रूपये चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर धारा 331(4), 305 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

 

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा घटित हुई घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये पतासाजी कर आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आनंद कलादगी (भा.पु.से.), एवं नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीष कुमार साहू, नगर पुलिस अधीक्षक कैंट श्री उदयभान बागरी के मार्गनिर्देशन में थाना प्रभारी खमरिया श्रीमति सरोजनी टोप्पो , थाना प्रभारी गोराबाजार श्री रमन सिंह मरकाम के नेतृत्व में टीमें गठित कर लगायी गयी।

 

गठित टीम द्वारा पतासाजी कर उडन सिंह मेढा, सरम सिंह मेढा निवासी जिला धार को चिन्हित करते हुये पतासाजी करने पर दोनों के बिजावर जिला छत्तरपुर के जेल में निरूद्ध होना ज्ञात हुआ। विधिवत कार्यवाही करते हुये दोनों को जिला जबलपुर लाकर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश करते हुये पुलिस रिमाण्ड मे लेकर पूछताछ करने पर दोनों ने सुरभ सिंह, अदन सिंह, मान्या, सुकरु, मोहब्बत के साथ मिलकर थाना खमरिया में दिनांक 4/5.4.25 की दरम्यानी रात एवं दिनांक 5/6.4.25 की दरम्यानी रात थाना गोराबाजार में चोरी करना स्वीकार करते हुये चुराये हुये जेवरो का मुकेश सोनी निवासी बाग जिला धार को बेचना एवं जेवर बेचने से मिले रूपयों एवं चुराये हुये नगदी रूपये आपस में बांटकर खर्च कर देना बताये।

आरोपी जिला धार के थाना टाडा ग्राम पिलवा में दबिश देते हुये अदन सिंह अलावा एवं ग्राम बाग में दबिश देते हुये मुकेश सोनी को पकडा गया, मुकेश सोनी ने पूछताछ पर चोरी के जेवरात खरीदना स्वीकर करते हुये जेवरातो को गला देना बताया।

मुकेश सोनी से चोरी का खरीदा हुआ सोना 68.432 ग्राम, कीमती करीबन 6 लगभग 6 लाख 80 हजार रूपये का, एक नग जेन्स अंगूठी 1.920 ग्राम कीमती करीबन 18820 रुपये 3. एक नग सोने का मंगलसूत्र बजनी 1.540 ग्राम कीमती करीबन 15,500 रुपये 4. एक नग लेडिस देन सोने की वजनी 5.450 ग्राम कीमती करीबन 59,500/- 5. एक नग चाँदी का फेन्सी कर्धन वजनी 445.410 ग्राम कीमती करीबन 57520 ग्राम 6. एक नग पुरानी चांदी की पायल वजनी करीबल 114.890 ग्राम कीमती करीबन 15300/-7. एक नग चांदी की नई पायल वजनी 119.170 ग्राम कीमती करीबन 15480/-8. एक नग चांदी की छोटी पायल वजनी करीबन 46.990 ग्राम कीमती करीबन 6140/-9. एक नग चांदी की ग्लास वजनी 20.160 ग्राम कीमती करीबन 2600/- 10. एक नग चांदी की कटोरी वजनी 22.570 ग्राम फीमती करीबन 3010- 11. एक चांदी की चम्मच वजनी 5.380 ग्राग कीगती करीबन 870/- 12. एक जोडा चांदी का बचकानी चूड़ा वजनी 13.800 ग्राम कीमती करीबन 1830 रुपये 13. एक नग चांदी की सिंगूरदानी वजनी 19.470 ग्राम कीमती करीबन 2580 रुपये 14. एक जोडी चांदी की बिछिया वजनी 21.90 ग्राम कीमती 2670/- करीबन कुल जप्ती कीमती लगभग 8 लाख 81 हजार रुपये का जप्त किया गया है।

प्रकरण के आरोपी सरम सिंह, उडन सिंह, अदन सिंह एवं मुकेश सोनी को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार कर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। आरोपी सुरभ सिंह, मान्या, सुकरु, मोहब्बत, दीना, की तलाश जारी है।

उल्लेखनीय है कि सभी आरोपी शातिर नकबजन है जिनके द्वारा फोर व्हीलर वाहनों से घूम-घूम कर चोरी की जाती है। आरोपियो ने बुलेरो वाहन से जबलपुर आकर खमरिया अंतर्गत घाना में एवं आटिका कार से गोराबाजार में चोरी की थी। बुलेरो वाहन फरार साथियों के पास तथा आर्टिका कार बिजावर छतरपुर में जप्त है।

 

उल्लेखनीय भूमिका – आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराये हुये सोने चांदी के जेवर जप्त करने में थाना प्रभारी खमरिया श्रीमति सरोजनी टोप्पो , थाना प्रभारी गोराबाजार श्री रमन सिंह मरकाम के निर्देशन में थाना खमरिया के सहायक उप निरीक्षक गोवर्धन ठाकुर, सहायक उप निरीक्षक राजेश अहिरवार, प्रधान आरक्षक राममिलन, सीमान्त मिश्रा, आरक्षक वीरेन्द्र रामचरण अहिरवार, राहुल दुबे तथा थाना गोराबाजार के उप निरीक्षक भोला प्रसाद मरावी, सहायक उप निरीक्षक फूल कुमार कौरव, आरक्षक शैलेन्द्र सनोडिया तथा सायबर सेल के उप निरीक्षक कपूर सिंह मरावी , आरक्षक मुकेश डेहरिया एवं थाना रांझी के सायबर सेल के आरक्षक संदीप की सराहनीय भूमिका रही।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes