थाना गढा अंतर्गत हुई 4 नकबजनी का खुलासा , 5 आरोपी गिरफतार
चुराये हुये सोने चांदी के जेवर, डीवीआर तथा स्कूटी कीमती 25 लाख रूपये के जप्

*अपराध जिसमें गिरफ्तारी की गयी* –
अपराध क्रं 429/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस
अपराध क्रे 474/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस
अपराध क्र 492/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस
अपराध क्रं 493/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस
*नाम पता गिरफ्तार आरोपी -*
01. सूरज गौड पिता हरिसिंह गौड उम्र 19 साल पता सीताराम परिसर न्यू शास्त्री नगर थाना तिलवारा
02. विजय ऊर्फ नाटी बैरागी पिता रूपदास बैरागी उम्र 19 साल पता इंद्रा बस्ती थाना गढा
03. आर्यन मल्लाह पिता पप्पू ऊर्फ प्रेमनाथ मल्लाह उम्म्र 19 साल पता एयरटेल टावर के पास थाना संजीवनीनगर
04. दीक्षा पटैल पति पप्पू ऊर्फ प्रेमनाथ मल्लाह उम्र 41 साल पता एयरटेल टावर के पास थाना संजीवनीनगर
05. प्रेमनाथ उर्फ पप्पू मल्लाह पिता कुंजी लाल उम्र 51 साल पता एयरटेल टावर के पास थाना संजीवनीनगर
*जप्ती-* चुराये हुये सोने चांदी के जेवर एं डीवीआर तथा स्कूटी कुल कीमती 25 लाख रूपये के
पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले में पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को लूट, झपटमारी, नकबजनी, वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु जेल से रिहा हुये सम्पत्ति सम्बंधी अपराधियों एवं पूर्व में पकडे गए संपत्ति संबंधी अपराधियों से सघन पूछताछ एवं उनकी गुजर बसर की जांच तथा घटित हुई चोरी एवं नकबजनी में आरोपियों की पतासाजी करते हुए चोरी गए मशरूका की बरामदगी हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 सुश्री पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री आशीष जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गढा श्री प्रसन्न कुमार शर्मा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सूने मकान से सोने चांदी जेवर चुराने वाले 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुराये हुये जेवर कीमति 25 लाख रूपये के जप्त किये गये है।
*घटना क्रमांक 1* – थाना गढा दिनाक 30.07.2025 को दीपक नैययर उम्र 32 वर्ष निवासी ओलड भारत आटा चक्की शक्ति नगर गढा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 29.07.2025 की रात्रि में अज्ञात चोर घर में घुसकर सोने के जेवरात कीमती 5 लाख रूपये चोरी कर ले गया कि रिपोर्ट पर अपराध क्रं 474/2025 धारा 331(4), 305 बीएनएस का पंजीबद्ध कर वेवचना में लिया गया।
*घटना क्रमांक 2 -* थाना गढ़ा में दिनांक 8/7/25 को नीरज कुमार नारंग उम्र 47 वर्ष निवासी मानस मंदिर के सामने गुप्ता होटल के पास शक्ति नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दशमेश द्वार के पास फोटो स्टूडियो कि दुकान चलाता है। दिनांक 23.06.2025 को रात करीबन 08.30 बजे घर मे ताला लगाकर बैंगलोर छोड़ने चला गया था दिनांक 03.07.2025 के दोपहर 12.30 बजे मे उसका भांजा कुनाल विश्कर्मा ने मोबाईल से बताया था कि आपके घर का ताला टुटा हुआ है ।दिनांक 08.07.2025 को घर आकर देखा तो घर के ताले टुटे हुए थे और आलमारी का लाकर टुटा हुआ सामान फैला हुआ है। नगदी 4000 रूपये, 02 सोने की अंगूठी तथा चार चांदी के सिक्के कोई अज्ञात चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 429/25 धारा 331(4), 305 बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
*घटना क्रमांक 3* – थाना गढ़ा में दिनांक 6/8/25 को श्रीमति मुक्ति क्यू/6 सैनिक सोसायटी थाना गढा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह दिनांक 29.07.2025 के शाम लगभग 06 बजे अपनी मां के घर गयी थी दिनांक 05.08.2025 को शाम लगभग 07 बजे अपने घर आयाी देखा कि घर का मेन दरवाजा बंद था अन्दर गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था अंदर कमरो मे अलमारियो में रखा पुराना इस्तेमाली सोने की नथ, कान के झुमके 02 जोड़ी, टाप्स 01 जोड़ी, 01 अंगूठी चांदी की पायल 02 जोड़ी, चांदी के सिक्के 04, नगद 50,000 रूपये और जेवरात के बिल रसीद नही थे। कोई अज्ञात चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 492/25 धारा 331 (3), 305 (1) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया।
*घटना क्रमांक 4 -* थाना गढ़ा में दिनांक 6/8/25 को हरमिंदर सिंह भामरा उम्र 63 वर्ष निवासी प्रेम नगर सिंह धर्मकांटा के पीछे थाना गढा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सुप्तेश्वर मंदिर के पास मकान नंबर 545/बी उसका पुराना घर है जिसमें इलेक्ट्रानिक्स का गोदाम बना है। दिनॉक 20-7-25 को देखा कि गोदाम क दरवाजे एवं अलमारियो के ताले टूटे थे तथा पुराने इस्तेमाली चांदी का सामान कडे, पायल, लगभग 650 ग्राम एवं 1 स्टील एवं 3 लोहे की तलवार एवं कुछ नये कपडे गायब थे। अज्ञात चोर उसके गोदाम का ताला तोड़कर गोदाम में घुसकर चोरी कर ले गया है। रिपोर्ट पर 493/25 धारा 331(4), 305(ए) बी एन एस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
दोरान विवेचना के सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये चिन्हित करते हुये सूरज गौड एंव विजय बैरागी को अभिरक्षा मे लेकर सघन पूंछताछ करने पर दोनों ने साथी आर्यन मल्लाह के साथ थाना गढा क्षेत्र में कुल 04 नकबजनी की घटना करना स्वीकार करते हुये चोरी का सामान पप्पू ऊर्फ प्रेमनाथ मल्लाह एंव उसकी पत्नी दीक्षा पटैल को बेचना बताया। आर्यन मल्लाह, पप्पू उर्फ प्रेमनाथ मल्लाह एवं दीक्षा पटेल मल्लाह को अभिरक्षा में लेते हुये उक्त आरोपियों से चुराये हुये सोने चांदी के जेवरात, डीवीआर तथा स्कूटी कुल कीमती 25 लाख रूपये के जप्त किये गये है।
उल्लेखनीय है कि शातिर नकबजन प्रेमनाथ उर्फ पप्पू मल्लाह जिसके विरूद्ध जिला भोपाल एवं जबलपुर में लगभग 55 अपराध पंजीबद्ध है।
*उल्लेखनीय भूमिका -* आरोपियों को पकडने में थाना प्रभारी गढा श्री प्रसन्न कुमार शर्मा, उप निरीक्षक योगेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक ज्ञानेन्द्र पाठक, नीरज तिवारी, आरक्षक शेलेन्द्र पटवा, संतोष जाट, गोरव तिवारी, चालक आरक्षक राजेश्वर मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।



