योजना का प्रचार-प्रसार कराते हुए उसके लाभ से आमजन को अवगत कराते हुए अधिकाधिक सोलर पैनल की स्थापना करते हुए बढ़ाएं प्रगति।

आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ

कार्यदायी संस्थाएं प्राप्त आवेदनों के अनुरूप सोलर पैनल स्थापित कर करें लक्ष्य पूर्ति।

विद्युत भार बढ़ाने की प्रक्रिया में विलंब न किया जाए, प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण की जाए जिससे सोलर पैनल भार के अनुरूप हो सके स्थापित।

औरैया 08 अगस्त 2025/ जिलाधिकारी डाॅ0 इन्द्रमणि त्रिपाठी ने कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में परियोजना अधिकारी, यूपीनेडा ने बताया कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत जनपद का वर्ष 2025-26 एवं वर्ष 2026-27 तक लक्ष्य 3497 निर्धारित है तथा माह-अगस्त,2025 तक 594 सोलर पावर प्लाण्ट स्थापित किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। जिसके सापेक्ष जनपद में 670 सोलर संयंत्र की स्थापना की जा चुकी है। जो लक्ष्य के सापेक्ष 113 प्रतिशत है। वेण्डरों द्वारा 325 सोलर संयंत्रों की स्थापना का कार्य किया जा रहा है जिसे दिनांक 30.08.2025 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के अन्तर्गत जनपद में 21 वेण्डर चयनित है। जनपद इटावा के वेण्डरों द्वारा भी जनपद औरैया में कार्य किया जा रहा है। जिलाधिकारी द्वारा 1000 से अधिक सोलर संयंत्रों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित करते हुए दिनांक 30.08.2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा बताया गया कि जनपद में वेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 74 अध्यापकों द्वारा सोलर संयंत्रों की स्थापना का कार्य पूर्ण करा लिया गया है एवं 35 अध्यापकों द्वारा सोलर संयंत्रों का रजिस्ट्रेशन करा दिया गया है। जिलाधिकारी ने 100 सोलर संयंत्रों की स्थापना का लक्ष्य निर्धारित करते हुए दिनांक 30.08.2025 तक पूर्ण करने के निर्देश दिये । अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड औरैया एवं दिबियापुर, का लक्ष्य 1500-1500, जिला विद्यालय निरीक्षक, लक्ष्य-1000 खण्ड विकास अधिकारी, सहार, विधूना, औरैया, एरवाकटरा, भाग्यनगर, अछल्दा एवं अजीतमल निर्धारित लक्ष्य 500प्रति विकास खण्ड के लक्ष्य के सापेक्ष कोई प्रगति नहीं की गयी है। उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिये कि अगली बैठक तक निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिक से अधिक रजिस्टेशन कराये तथा परियोजना अधिकारी यूपीनेडा को अवगत कराकर संयंत्रों की स्थापना कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने लीड बैक मैनेजर को निर्देश दिये कि परियोजना अधिकारी नेडा समस्त वेण्डरों की मीटिंग बुलाए जिसमें बैक के अधिकारी उपस्थिति रहकर ऋण सम्बन्धित समस्याओं का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। वेण्डरों द्वारा पीएम सूर्य घर से सम्बन्धित समस्या के सम्बन्ध में बताया गया कि पोर्टल पर उपभोक्ता द्वारा आवेदन करने पर आलरेडी रजिस्टर्ड प्रदर्शित हो रहा है। जिससे आवेदन कम्पलीट नहीं किया जा रहा है तथा पोर्टल पर आनलाइन आवेदन करने पर जनपद स्तर पर जनपद ललितपुर, बांदा प्रदर्शित हो रहा है जिससे आवेदन पूर्ण नहीं किया जा रहा है। उक्त समस्याओं के समाधान हेतु जिलाधिकारी ने परियोजना अधिकारी नेडा को निर्देश दिये कि मेरे तरफ से निदेशक यूपीनेडा लखनऊ को पत्र प्रेषित कराये। उन्होंने परियोजना अधिकारी नेडा निर्देश दिए कि दिनांक 30.08.2025 पुनः बैठक बुलाए जिसमें विभागीय अधिकारियों एवं वेण्डर को दिये गये लक्ष्य की समीक्षा की जाएगी। निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष अधिकारी एवं वेण्डर अधिक से अधिक प्रयास करके उपभोक्ताओं के यहा सोलर पावर प्लाण्ट की स्थापना कराना सुनिश्चित करें। जिससे जनपद के लक्ष्य में अधिक से अधिक प्रगति हो सके।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संत कुमार, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत वितरण मण्डल औरैया, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत वितरण खण्ड-औरैया, दिबियापुर, अधिशाषी अभियन्ता मीटर टेस्ट, समस्त एस0डी0ओ0 विद्युत औरैया/दिबियापुर, लीड बैक मैनेजर, जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि, जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी के प्रतिनिधि, परियोजना अधिकारी यूपीनेडा, खण्ड विकास अधिकारी तथा जनपद के समस्त वैण्डर आदि उपस्थित रहे।

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

50% LikesVS
50% Dislikes

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in