Skip to main content

Aaj Tak24x7

ब्रम्हाकुमारी बहनो ने कैदी भाईयो को बांधी रखी

न्यूज़ = आज तक 24*7 चैनल वही जो सत्य दिखाये
*रिपोट=संदीप पाटीदार राणा*
मोबाईल नंबर = 9584875989 मध्यप्रदेश = जिला – खरगोंन
लोकेशन = मण्डलेश्वर


कैदी भाईयो ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्‍प लिया

ब्रह्माकुमारी ईश्‍वरीय विश्‍व विद्यालय मण्‍डलेश्‍वर के द्वारा 7 जुलाई को जिला उपजेल मण्‍डलेश्‍वर में रक्षाबंधन पर्व मनाया गया । उन्होंने जेल में बंद कैदी भाइ्रयो एवं बहनो को राखी बांधी और उन्हें सच्‍चे रास्ते पर चलने का संकल्प दिलाया. इसके साथ ही, उन्होंने कैदियों को मिठाई खिलाई और आध्यात्मिक बातें भी बताईं। इस अवसर पर मुख्‍य रूप से जेल अधीक्षक बहन श्‍वेता मीणा जी, ब्र.कु. मंगला बहन, ब्र.कु. सारिका बहन, ब्र.कु. बसु बहन आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी संस्था मण्‍डलेश्‍वर की ब्र.कु. मंगला बहन ने बताया कि रक्षाबंधन का यह कार्यक्रम जेलों में हर साल आयोजित किया जाता है जिससे कैदी भाई राखी बंधवाकर अच्छे कर्म करने और बुराइयों से दूर रहने के लिए संकल्‍प भी लेते है। कार्यक्रम में, ब्रह्माकुमारी बहनों ने जेल अधिकारियों को भी राखी बांधी और उन्हें शुभकामनाएं दीं. जेल अधीक्षक और अन्य अधिकारियों ने भी इस कार्य के लिए ब्रह्माकुमारी संस्था को धन्यवाद दिया।
ब्रह्मा कुमारी संस्था नशा मुक्त भारत अभियान में सक्रिय रूप से शामिल है। इस अभियान के तहत गुरूवार 7 जुलाई को उप जेल मण्‍डलेश्‍वर में उपस्थित समस्‍त कैदी भाईयो एवं स्‍टॉफ को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। ब्र.कु. सारिका बहन ने बताया कि अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम, कार्यशालाएं और आध्यात्मिक सत्र आयोजित करके नशे के दुष्प्रभावों के बारे में शिक्षित किया जा रहा है और उन्हें राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से सशक्त बनाया जा रहा है। संस्था का लक्ष्य युवाओं को नशे से बचाना और एक नशा मुक्त समाज का निर्माण करना है।
दिनांक – 07.08.2025 ईश्‍वरीय सेवा में….
ब्र.कु. मंगला बहन

aajtak24x7
Author: aajtak24x7

यह भी पढ़ें

टॉप स्टोरीज

मौसम का हाल

मौसम डेटा स्रोत: https://weatherlabs.in